scriptसम्मान राशि पाने भटक रहा विद्यार्थी, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान | Students Respected amount latest news | Patrika News

सम्मान राशि पाने भटक रहा विद्यार्थी, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

locationजबलपुरPublished: May 08, 2018 04:42:36 pm

Submitted by:

amaresh singh

एकात्म यात्रा को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर किया गया था।

Students Respected amount latest news

Students Respected amount latest news

जबलपुर/कटनी। एकात्म यात्रा को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर किया गया था। जिसमें विद्यालयों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। जिला स्तरीय आदि शंकराचार्य चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ था। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के शासकीय व अशासकीय 45 विद्यालयों के प्रतिभाागी शामिल हुए थे। जिसमें प्रथम स्थान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर के छात्र ने प्रथम स्थान अर्जित किया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित करने पर शासन द्वारा दस हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाना था। परिणाम घोषित हुए कई दिन बीत गया लेकिन अब तक सम्मान राशि नहीं दी गई है।
सम्मान राशि नहीं दी गई
जानकारी के अनुसार एकात्म यात्रा को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धा का अयोजन विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर किया गया था। जिसमें विद्यालयों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। जिला स्तरीय अािद शंकराचार्य चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ था। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के शासकीय व अशासकीय 45 विद्यालयों के प्रतिभागी शामिल हुए थे। जिसमें प्रथम स्थान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर के छात्र दी[पक पिता टीकाराम महोबिया ने प्राप्त किया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित करने पर शासन द्वारा दस हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाना था। परिणाम घोषित हुए कई दिन का समय बीत गया है। लेकिन अब तक सम्मान राशि नहीं दी गई है। आज छात्र कलेक्टर केवीएस चौधरी के पास पहुंचा और समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने शीघ्र सम्मान राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

बोर्ड से टकराकर घायल हो गए
कैमोर-विजयराघवगढ़ मार्ग पर पडऩे वाले ग्राम हरदुआ के पास बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम हरैया निवासी ऋषि राज सिंह (25) व अनिल पटेल (20) के साथ सोमवार को बाइक एमपी 20 ओएम 4163 पर कटनी से गांव हरैया जा रहे थे। शाम 4.30 बजे के लगभग जैसे ही बाइक सवार युवक हरदुआ के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों के सिर, हाथ व पैर में चोटें आई है। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने भर्ती कर युवकों का उपचार शुरू किया।

ट्रेंडिंग वीडियो