जबलपुर

सुसाइड: बगदरी फॉल के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

सुसाइड: बगदरी फॉल के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जबलपुरMar 15, 2022 / 04:24 pm

Lalit kostha

Suicide: Dead body of youth found hanging from tree near Bagdari Fall

जबलपुर। पाटन में मामा के घर जाने के बाद गायब हुए युवक का सोमवार को बगदरी फॉल के पास एक पेड़ से शव लटका मिला। युवक पांच से दिन लापता था। उसके माता-पिता सुनाचर बेलखेड़ा में रहते हैं। शव के पास मिले मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज से पहचान की गई। प्रारम्भिक छानबीन में प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की बात सामने आई है। पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल के अनुसार सोमवार को जंगल में लकड़ी बीनने गए व्यक्तिने पेड़ से युवक का शव लटकने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बाद में कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया। उसे बेलखेड़ा निवासी सुमित लोधी (20) बताया था।

इकलौता बेटा था, पुणे में नौकरी करता था : बताया जा रहा है कि मृतक सुमित लोधी परिवार में एकमात्र बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता सीताराम एवं माता कमला बाई बेलखेड़ा में रहते हैं। सुमित पुणे में जॉब करता था। दो महीने पहले घर आया था। दो दिन बाद वह पाटन में मामा के घर गया था। वहां से पुणे चला गया था। डेढ़ महीने बाद वह पुणे से फिर लौटकर आया और मामा से मिलने गया था।

इस बात की ग्रामीणों में चर्चा : सुनाचर गांव में चर्चा में है कि युवक किसी युवती से प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता था। प्रेम विवाह के लिए परिजन राजी नहीं थे। वह मामा से मिलकर मदद मांगने गया था। बात नहीं बनने के कारण वह परेशान था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।

परिजन समझे थे पुणे चला गया
पुलिस ने मामले में जांच शुरूकी तो पता चला कि युवक के पांच दिन से गायब होने पर भी परिजन ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। उन्हें लगा कि वह सुनाचर अपने गांव लौट गया। या फिर पुणे चला गया होगा। पहले भी वह मामा के घर से पुणे चला गया था। पुलिस जांच कर रही है।

Home / Jabalpur / सुसाइड: बगदरी फॉल के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.