scriptशोहदे से परेशान नवविवाहिता फंदे से झूली | Suicide of navavivaahita | Patrika News

शोहदे से परेशान नवविवाहिता फंदे से झूली

locationजबलपुरPublished: Mar 08, 2019 11:24:02 pm

Submitted by:

santosh singh

सुसाइड नोट में शोहदे का लिखा नाम

Suicide

Suicide

जबलपुर. एक तरफ पूरा विश्व महिला दिवस मना रहा है, तो दूसरी ओर शोहदे से परेशान नवविवाहिता फंदे से झूलने के लिए मजबूर होना पड़ा। नवविवाहिता ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें शोहदे का नाम लिखा है।
दस महीने पहले हुई थी शादी
सीएसपी देवेश पाठक ने बताया कि शांतिनगर निवासी गौरव की दस महीने पहले भारती से शादी हुई थी। गुरुवार रात नौ बजे परिजन रिश्तेदार के यहां लडक़ी की शादी में मदन महल गए थे। वहां से रात 12 बजे के लगभग सभी लौटे, तो मुख्य गेट अंदर से बंद था।
चुनरी से लटक रही थी लाश
परिवार के लोगों ने भारती को आवाज लगाई, लेकिन उसने उत्तर नहीं दिया। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जवाब नहीं मिला, तो किसी तरह गेट खोलकर अंदर पहुंचे। देखा तो कमरे में भारती (26) चुनरी के फंदे से लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सुबह पहुंची पुलिस
आत्महत्या की खबर पाकर पुलिस ने कमरे को बंद करा दिया और फिर सुबह पहुंची। मौके पर सीएसपी गोहलपुर के साथ एसडीएम और टीआइ भी पहुंचे थे। कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट मिला। उसमें भारती ने आत्महत्या की वजह विस्तार से लिखी है।
सुसाइड नोट में लिखा संजय ने नरक बना दी थी जिंदगी
पुलिस के मुताबिक भारती ने आत्महत्या के लिए संजय विश्वकर्मा को जिम्मेदार बताया है। लिखा है कि उसने उसकी जिंदगी नरक बना दी थी। वह साल भर से उसे परेशान कर रहा था। उसकी शादी तय हुई तो उसने सोशल साइटस पर आापत्तिजनक पोस्ट कर शादी तुड़वाने का प्रयास किया। इसकी शिकायत स्टेट साइबर सेल में की थी। उसे गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन जमानत मिल गई। इसके बाद भी उसकी आदत नहीं बदली। वह लगातार उसे सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट कर उसे, उसके पति और रिश्तेदारों को भेजता रहता था। उसने कई फोटो भी अपलोड कर दिए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो