scriptनवरात्र में फिर बन रहा बारिश का योग, छाए काले बादल | Sum of rain is again forming in Navratri, dark clouds dominate | Patrika News

नवरात्र में फिर बन रहा बारिश का योग, छाए काले बादल

locationजबलपुरPublished: Oct 17, 2020 09:00:17 pm

बंगाल की खाड़ी में हलचल से बदल रहा शहर का मौसम

Weather Alert

मौसम अलर्ट

जबलपुर. बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हलचल से मौसम में परिवर्तन आ रहा है। काले बादलों की खेप शहर के ऊपर फिर मंडरा रही है। बादलों के आसमान में छाने से धूप कमजोर पड़ गई है। शनिवार को सुबह से हल्के बादल उमड़ें। दोपहर तक उमस काफी बढ़ गई। अपेक्षाकृत गर्मी ज्यादा महसूस हुई। चिपचिपी गर्मी से बेचेनी हुई। शाम होते तक आसमान में घने काले बादलों का डेरा हो गया। नमी भरी हवा चलने से दिन भर की गर्मी से शाम को कुछ राहत मिली। कई बार काले बादल इतने सक्रिय हो गए कि वर्षा की सम्भावना बनीं। लेकिन बारिश नहीं हुई।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। इसमें शनिवार को ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आया। पारा करीब ठहरा ही रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सी दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सी रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री सी ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 77 प्रतिशत और शाम को 71 प्रतिशत थीं।
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 19 अक्टूबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। शनिवार को हवा की दिशा में भी परिवर्तन आया। दक्षिण-पूर्व हवा दो किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चलीं। नमी भरी हवा आने से काले बादल बनें हैं। नए सिस्टम के प्रभाव से 22 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव जारी रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की सम्भावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो