scriptसूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही चुभने लगी धूप, शाम को बरकरार रहेगी ठंड | sun transit in capricorn 2020, Temperature high in madhya pradesh | Patrika News

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही चुभने लगी धूप, शाम को बरकरार रहेगी ठंड

locationजबलपुरPublished: Jan 15, 2020 01:51:09 pm

Submitted by:

Lalit kostha

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही चुभने लगी धूप, शाम को बरकरार रहेगी ठंड
 

sun transit in capricorn 2020

sun transit in capricorn 2020

जबलपुर। शहर में बुधवार को मौसम में बदलाव हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के कारण आसमान पर बादलों का डेरा बन गया। कभी धूप, कभी छांव के मौसम में सर्दी कम लगी। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में दो दिन तक बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद बाद आसमान साफ होगा। 17 जनवरी से सर्दी बढ़ सकती है।

फिर बदला मौसम, सर्दी से राहत बादल छाने से उछला पारा

शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान पर बादल आने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस था। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव होते ही हवा का रुख दक्षिण पूर्वी हो गया। बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी आने के कारण बादल बन रहे हैं। सुबह की आद्र्रता 76 और शाम की आद्र्रता 64 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदला है। दो दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। आसपास के क्षेत्रों में बारिश या बूंदाबांदी की संभावना कम है।

 

sun transit in capricorn 2020

ऋतु परिवर्तन और मांगलिक कार्य प्रारम्भ
ज्योतिर्विद जनार्दन शुक्ला के अनुसार मंगलवार की रात 7.55 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस कारण मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को होगा। मकर संक्रांति में सूर्य उत्तरायण हो गए, 18 जनवरी से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। जबकि, ऋतु परिवर्तन में हेमंत से शिशिर ऋतु का प्रारम्भ होगा। 30 जनवरी को बसंत ऋतु शुरू होने तक शिशिर ऋतु रहेगा। यह मौसम का संक्रमण काल है। धार्मिक के साथ ही तिल का वैज्ञानिक महत्व है। तिल के लड्डू खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पोषक तत्व मिलते हैं।

पृथ्वी पर ज्यादा देर पड़ेगी सूर्य की किरणें
साइंस कॉलेज के प्रो. आरके श्रीवास्तव के अनुसार सूर्य के उत्तरायण होने के बाद सूर्य की स्थिति बदल जाती है। पृथ्वी की गति बदलने के कारण पृथ्वी पर सूर्य की किरणें ज्यादा देर तक पडऩे लगती हैं और धीरे-धीरे दिन बड़ा होने लगता है। जब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पडऩे लगती हैं तो मौसम ज्यादा गर्म हो जाता है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो