scriptआज इनके घर लडक़ी वाले रिश्ता लेकर आएंगे, मिलेगी सुंदर दुल्हन- वीडियो में देखें राशिफल | sundar dulhan pane ka upay november 18, 2018 horoscope | Patrika News

आज इनके घर लडक़ी वाले रिश्ता लेकर आएंगे, मिलेगी सुंदर दुल्हन- वीडियो में देखें राशिफल

locationजबलपुरPublished: Nov 18, 2018 10:13:07 am

Submitted by:

Lalit kostha

वीडियो में देखें आज का राशिफल

sundar dulhan pane ka upay

sundar dulhan pane ka upay

जबलपुर। आज रविवार को सुबह सूर्यदेव की पूजा कर दिन की शुरुआत करें। भगवान की कृपा से पूरा दिन मंगलकारी होगा। विपरीत परिस्थिति में धैर्य न खोएं, संयम से काम लें तो दुश्मन भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। विवाह योग्य युवकों को आज दुल्हन मिलने के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला से जानिए आज का रविवार 18 नवंबर का राशिफल-

मेष राशिफल-
आज मेष राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे. परिवार के संग तालमेल अच्छा रहेगा।

वृषभ राशिफल-
वृषभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे. शुभ समाचार मिलेगा। कार्यों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज धन लाभ होगा।

मिथुन राशिफल-
मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनशैली में सुधार होगा।

कर्क राशिफल-
कर्क राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। काबीलियत से काम को आसानी से पूरा करेंगे। किसी काम में आज जल्दबाजी ना करें।

सिंह राशिफल-
सिंह राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने के लिए संघर्ष करना होगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

कन्या राशिफल-
कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम-संबंधों के लिए आज दिन उत्तम है। कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी।

तुला राशिफल-
तुला राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज दोस्त आपकी परेशानी बढ़ाएंगे।कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव आएगा।

वृश्चिक राशिफल-
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा।भौतिक सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। आज सेहतमंद महसूस करेंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

धनु राशिफल-
धनु राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।जीवनसाथी की सहायता से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर राशिफल-
मकर राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। राजनीतिक लोगों के लिए दिन अच्छा है। हालांकि आज काम में ज्यादा बिजी रहेंगे। गुस्से पर आज काबू रखें।

कुंभ राशिफल-
कुंभ राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। आज आपके संबंध मधुर होंगे। कारोबार वर्ग को बड़ा फायदा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा।

मीन राशिफल-
मीन राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो