script

सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल जवान की मौत, सिर में लगी थी गोली

locationजबलपुरPublished: Feb 24, 2020 08:13:43 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

हरेन्द्र सिंह केवट 2016 में पाक सैन्य ठिकानों को तबाह करने हुई सर्जिकल स्ट्राइक में उन्हें सिर में गोली लगी थी।

surgical_strike.jpg
जबलपुर. सर्जिकल स्ट्राइक में घायल जबलपुर के सैनिक हरेन्द्र प्रसाद केवट की शुक्रवार को दिल्ली में मौत हो गई। हरेन्द्र सिंह केवट सेना की 18 ग्रेनेडियर्स में तैनात थे। शिवनगर निवासी हरेन्द्र का रविवार को सैन्य सम्मान के साथ जबलपुर के ग्वारीघाट में अंतिम संस्कार किया गया। हरेन्द्र सिंह केवट 2016 में पाक सैन्य ठिकानों को तबाह करने हुई सर्जिकल स्ट्राइक में उन्हें सिर में गोली लगी थी। ठीक होने पर उन्हें राजस्थान में तैनाती दी गई, लेकिन पुरानी चोट के भबरने के बाद फिर से उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

2016 में हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक
पाकिस्तान के आतंकवादियों ने उरी में आंतकी हमला किया था। इस आतंकी हमले में भारत के 18 जवान शहीद हो गए थे। उरी हमले क बाद भारत में गुस्सा था। भारत ने 28-29 सितंबर की रात 150 जवानों की मदद से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। ये पहला मौका था जब भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार कर ऑपरेशन को अंजाम दिया था। भारतीय सेना के जवान 28-29 सितंबर की आधी रात पाक अधिकृत कश्मीर ( पीओके ) के 3 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तहस-नहस कर दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो