scriptसूर्य चंद्रमा आज इस राशि के घर पहुंचे, चमकने वाली है किस्मत: पंचांग | surya chandrama ka rashi parivartan today choghadiya in hindi | Patrika News

सूर्य चंद्रमा आज इस राशि के घर पहुंचे, चमकने वाली है किस्मत: पंचांग

locationजबलपुरPublished: Feb 06, 2020 10:14:09 am

Submitted by:

Lalit kostha

सूर्य चंद्रमा आज इस राशि के घर पहुंचे, चमकने वाली है किस्मत: पंचांग

surya.jpeg

surya chandrama ka rashi parivartan today choghadiya

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , उस्सानी 11, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु , मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि – सूर्योदय से रात्रि 08.23 मि. तक भद्रा संज्ञक द्वादशी तिथि रहेगी
पश्चात जया संज्ञक त्रयोदशी तिथि लगेगी। द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा करके मनुष्य सदा विजयी होकर समस्त लोक में वैसे ही पूज्य हो जाता है, जैसे भगवान सूर्य पूज्य हैं। त्रयोदशी में कामदेव की पूजा करने से मनुष्य उत्तम भार्या प्राप्त करता है तथा उसकी सभी कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
योग- सूर्योदय से अर्धरात्रि 01.19 मि. तक विष्कुम्भ योग पश्चात प्रीति योग लगेगा। विष्कुम्भ योग के स्वामी यमदेव माने जाते हैं जबकि प्रीति योग के स्वामी श्रीहरि विष्णु माने गए हैं।
विशिष्ट योग- विष्कुम्भ योग अशुभ योग होता है। इसमे कार्य की शुरुआत करने के लिए प्रथम 03.00 मि. का त्याग करना चाहिए। प्रीति योग शुभ माना जाता है। इसमे किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
करण- सूर्योदय से प्रात: 08.57 मि. तक बव नामक करण रहेगा पश्चात बालव नामक करण लगेगा। इसके पश्चात कौलव नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से अर्धरात्रि 01.20 मि. तक तीक्ष्ण दारुण आद्र्रा नक्षत्र रहेगा पश्चात चर चल पुनर्वसु नक्षत्र लगेगा। अन्य कार्य सभी प्रकार के मंगल कार्यों के लिए आद्रा नक्षत्र निषिद्ध माने गए हैं। वही मुकदमेबाजी आदि कार्य आद्र्रा एवं पुनर्वसु नक्षत्र में किए जा सकते हैं। मकान, दुकान, मंदिर, छत, कुआं, सडक़ और जल संबंधी कार्य पुनर्वसु नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं।

 

panchang01.png

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में विद्या अध्ययन प्रारंभ करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – प्रात: 07.05 मि. से 08.28 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 11.15 मि. से दोप. 02.01 मि. तक क्रमश: चंचल व लाभ के चौघडिय़ा रहेंगे एवं दोप. 04.47 मि. से सायं: 06.11 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा।
व्रत/पर्व – भीष्म द्वादशी। सोपपदा द्वादशी।
चंद्रमा – सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा वायु तत्व की मिथुन राशि में रहेंगे।
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – दोप. 02.01.30 से 03.24.43 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो के
तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।

आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (कु, घ , ङ , छ, के ) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक मिथुन राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से स्थूल होंगे। प्राय: इनका भाग्योदय करीब 21 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक स्पष्टवादी व उच्च विचारो के होंगे। धन अपव्यय की आदत के चलते अल्प धनसम्पदा रहेगी। इन्हें संगीत से विशेष लगाव रहेगा। मिथुन राशि में जन्मे जातक को संकल्पशीलता से पीछे नहीं हटना चाहिए। मैत्रीपूर्ण भाव को भी नहीं छोडऩा चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो