scriptइस हफ्ते पांच ग्रहों की बदल रहीं राशियां, इन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर – साप्ताहिक राशिफल | surya dev ko manane ke upay jyeshtha purnima vishesh weekly rashifal | Patrika News

इस हफ्ते पांच ग्रहों की बदल रहीं राशियां, इन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर – साप्ताहिक राशिफल

locationजबलपुरPublished: Jun 15, 2019 07:00:39 pm

Submitted by:

abhishek dixit

इस हफ्ते पांच ग्रहों की बदल रहीं राशियां, इन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर – राशिफल (16 से 22 जून 2019)

rashifal

horoscope,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,Aaj Ka Rashifal In Hindi,Rashifal 2019,

मेष- शुभ समाचार मिलेगा। नया बिजनेस शुरू कर सकते है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। संभव है कि इस सप्ताह आपको किसी दोस्त के माध्यम से पैसा भी मिलेगा। आर्थिक सहयोग मिलेगा। साझेदारी में नया काम भी शुरू कर सकते हैं, जो कि आगे जाकर फायदेमंद साबित होगा।
प्रोफेशन : नया बिजनेस शुरू कर सकते है। समय अच्छा है।
प्रेम : इस सप्ताह पार्टनर की ओर से कोई उपहार मिलेगा।
शुभ रंग : पीला, नारंगी
शुभ दिन : गुरुवार, शनिवार

वृषभ- इस सप्ताह बने हुए काम बिगड़ सकते है। जो आपने सोचा था, वैसा कुछ भी नहीं होगा। घर में या बाहर लोगों से वाद-विवाद की परिस्थिति बन सकती है, संभलकर रहें। अगर कहीं हस्तक्षेप करना भी पड़े तो मौन ही रहें और उस वक्त अपनी बात न रख कर बाद में बात करें।
प्रोफेशन : बिजनेस पार्टनर से अनबन हो सकती है।
प्रेम : आपको महसूस होगा आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को नहीं समझ पा रहा है।
शुभ रंग : जामुनी, नीला
शुभ दिन : रविवार, सोमवार

मिथुन- अचानक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मन उदास रह सकता है। आपके जरूरी काम 99 प्रतिशत पर आकर बिगड़ सकते है, जिससे मन में निराशा आएगी। मन दुखी रहेगा। मनोबल गिरेगा। अकेले समय ना बीताएं। अपने परिवार वालों के साथ रहें। कहीं बाहर घूमने जाएं। मन में नकारात्मक विचार आएंगे, इनसे बचें। प्रोफेशन : निवेश न करें। आपके लिए उपयुक्त समय नहीं है।
प्रेम : पार्टनर से ज्याादा अपेक्षा न लगाएं। नुकसान आपको ही होगा।
शुभ रंग : गुलाबी, सफेद
शुभ दिन : मंगलवार, बुधवार

 

 

Astrology, </figure> Tarot Cards reading,weekly <a  href=Astrology prediction,saptahik Rashifal ,Rashifal, astrology prediction in hindi,astrology prediction,Tarot Cards,” src=””>

कर्क- इस सप्ताह आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंच सकता है। हर काम सोच-समझकर करें। कोई आपकी छवि खराब कर सकते हंै, सावधान रहें। हर किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने की प्रवृत्ति आपको नुकसान में डाल सकती है। दिल के बजाय दिमाग से काम लें, आपके लिए अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन : इस सप्ताह बॉस से अनबन हो सकती है।
प्रेम : लापरवाही ना बरतें। दूसरे की खुशियों का खयाल रखें।
शुभ रंग : बैंगनी, सफेद
शुभ दिन : शनिवार, रविवार

सिंह- मनमाफिक परिणाम नहीं मिल पाएगा। आपको महसूस होगा कि आपके प्रयासों में कहीं न कहीं आपसे कोई गलती हुई है, जिसका नुकसान आपको भुगतना पड़ सकता है। हालांकि आप हिम्मत नहीं हारेंगे और वापस प्रयास करेंगे। यही चीज आपको सफलता दिलाएगी।
प्रोफेशन : नया काम अभी शुरू न करें। समय विपरीत है।
प्रेम : पार्टनर के साथ दिल खोकर बातें करें। अपनी उलझनों को लेकर पार्टनर के साथ बात करें।
शुभ रंग : नीला, लाल
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार

कन्या- अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें या घर-परिवार में किसी की तबीयत अचानक खराब हो सकती है, सतर्क रहें। मन में तनाव बढ़ेगा। पुरानी बातों के कारण मन में उलझनें बढ़ सकती हैं। कहीं से भी अशुभ समाचार मिल सकता है। मन उदास रहेगा। चिड़चिड़ापन रहेगा। आपके बने बनाए कामों में अचानक परेशानियां आ सकती हैं।
प्रोफेशन : नया निवेश व काम न करें।
प्रेम : पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती है। रिश्ता टूट भी सकता है।
शुभ रंग : पीला, जामुनी
शुभ दिन : सोमवार, शुक्रवार

Astrology, </figure> tarot cards reading , <a  href=weekly astrology prediction , saptahik rashifal ,Rashifal, astrology prediction in hindi ,astrology prediction,Tarot Cards,” src=””>

तुला- इस सप्ताह जो नया काम शुरू किया है उसमें बाधाएं आएंगी। जो आपने सोचा था, वैसा कुछ भी नहीं होगा। उसके विपरीत परिणाम दिखने को मिल सकते हंै, जिससे मन में निराशा बढ़ेगी। आपके पास नया काम तो आएगा लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल पाएगी। जो काम आप कर रहे हैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ करें।
प्रोफेशन : जो नया काम शुरू किया है, उसमें बाधाएं आएंगी।
प्रेम : पार्टनर से रिश्ता मजबूत होगा। आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।
शुभ रंग : जामुनी, पीला
शुभ दिन : सोमवार, गुरुवार

वृश्चिक- इस सप्ताह किसी शक्तिशाली महिला के संपर्क में आ सकते हैं पर ये महिला आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। आपके बने बनाए कामों में अड़चन भी पैदा कर सकती है। अगर कोई सरकारी कामकाज चल रहा है तो उसमें भी आप फंस सकते हैं।
प्रोफेशन : नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। उसके बाद ही आगे बढ़ें।
प्रेम : इस सप्ताह पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।
शुभ रंग : आसमानी, गुलाबी
शुभ दिन : शुक्रवार, शनिवार

धनु- इस सप्ताह धनु राशि वालों को पैसों से संबंधित परेशानी आ सकती है। जहां से पैसा मिलने की उम्मीद थी, वहां से पैसा नहीं मिलने से आपके बड़े काम अटक सकते हैं। बड़ी योजनाएं अटक सकती है। इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। घर में लड़ाई का वातावरण भी बन सकता है। ऐसी परिस्थितियों से बचें। समस्या थोड़े समय के लिए है। संयम रखें। प्रोफेशन : नया निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है।
प्रेम : इस सप्ताह पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
शुभ रंग : हरा, लाल
शुभ दिन : शनिवार, सोमवार

Astrology,tarot cards reading,weekly astrology prediction,saptahik rashifal,Rashifal,astrology prediction in hindi,astrology prediction,Tarot Cards,

मकर- इस सप्ताह मकर राशि वालों को किसी अपने खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते थे। आपके किसी पुराने मित्र से आपका झगड़ा भी हो सकता है। मन दुखी रहेगा, लोगों पर से विश्वास उठ जाएगा। परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्यादा किसी से उलझे नहीं, ना हर किसी से अपेक्षाएं रखें। प्रोफेशन : नया निवेश करने का मन बन सकता है। नया काम करने के लिए समय ठीक रहेगा।
प्रेम : पार्टनर से धोखा मिलेगा। आपके साथ फरेब भी हो सकता है।
शुभ रंग : सफेद, पीला
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार

कुंभ- इस सप्ताह कला जगत में नाम करने का मौका मिलेगा। कोई बड़ा पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके अच्छे रचनात्मक कार्यों के लिए, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कला जगत में काम करने के नए प्रस्ताव भी मिलेंगे, जिनका आप भरपूर फायदा उठाएंगे। धन कमाने के नए अवसर भी सामने आएंगे। प्रोफेशन : इस सप्ताह आपको नए अवसर मिलेंगे। नया निवेश भी कर सकते हैं।
प्रेम : इस सप्ताह पार्टनर के साथ समय बहुत अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग : नीला, नारंगी
शुभ दिन : बुधवार, गुरुवार

मीन- इस सप्ताह सभी सोचे काम पूरे करने होंगे, जिनका आपको लंबे समय से इंतजार था और जिन कार्यों के लिए आपने मेहनत भी की थी। उसके परिणाम इस सप्ताह मिलने से आपका मन खुश रहेगा। सभी कामों में सफलता निश्चित है। आपका संपर्क नए लोगों से बढ़ेगा। आपका प्रभुत्व भी बढ़ेगा।
प्रोफेशन : नया काम करने के लिए और निवेश करने का सही समय है।
प्रेम : पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग : पीला, नीला
शुभ दिन : सोमवार, गुरुवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो