जबलपुर

सूर्य से तेज चमकेगा इनका भाग्य, आज ये ग्रह कर रहे हैं पैसों की बरसात- पंचांग

सूर्य से तेज चमकेगा इनका भाग्य, आज ये ग्रह कर रहे हैं पैसों की बरसात- पंचांग

जबलपुरMay 20, 2019 / 09:24 am

Lalit kostha

surya se tej chamkegi kismat, Weekly Horoscopes April 21 to 27, 2019

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रमजान तारीख 14, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : ज्येष्ठ, पक्ष : कृष्ण, तिथि – रात्रि 1.32 तक भद्रा तिथि द्वितीया उपरांत जया तिथि तृतीया रहेगी। भद्रा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपादित किए जा सकते हैं। विवाह, उपनयन, गृहारंभ, ग्रहप्रवेश, व्यापारंभ, क्रय विक्रय, खनिज संपदा, जैसे कार्य शुभ हैं, लग्र सारिणी पर विचार कर कार्य करना अत्यंत शुभ तथा कल्याणकारी माना जाता है।
योग- दोपहर 12.15 तक शिव उपरंात सिद्धि योग रहेगा। दोनों ही नेसर्गिक योग शुभ तथा सुखद रहेंगे।
विशिष्ट योग- भद्रा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं तिथि गणना शुभ रहेगी।
करण- सूर्योदय काल से तैतिल उपरांत गर तननंतर वणिज करण का प्र्रवेश होगा करण गणना शुभ रहेगी।
नक्षत्र- तीक्ष्णदारूक संज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र ज्येष्ठा रात्रि 3.4 तक उपरांत तीक्ष्णदारूक संज्ञक नक्षत्र मूल रहेगा। ज्येष्ठा नक्षत्र गंड़ात मूल संज्ञक नक्षत्र है, इस नक्षत्र में जन्मे जातकों की मूल शांति अवश्य करवानी चाहिए जन्म के सत्ताइसवें दिन नक्षत्र की पुनरावृत्ति के दिन मूल शांति करवाना जातक के जीवन में शुभता का संचार करने वाला होता है।

शुभ मुहूर्त – आज पत्र लेखन, मित्र मिलन, कर्जनिपटारा, भ्रमण मनोरंजन, देवदर्शन, तीर्थयात्रा, कथा पुराण, राजनीति, कूटनीति तथा सामाजिक सेवा के कार्य शुभ तथा सुखद हंै।
आज प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 चर, लाभ तथा अमृत एवं रात्रि 6.00 से 7.30 बजे तक चर की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : आज देवर्षि नारद जयंती तथा ज्येष्ठ मास का प्रथम सोमवार भगवान शिव के पूजन के लिए अत्यंत सुखद है।
चन्द्रमा : रात्रि 3.4 तक वृश्चिक राशि में उपरंात गुरु प्रधान राशि धनु राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृष राशि में गुरु वृश्चिकराशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 7.30.00 बजे से 9.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर नो,या,यू अक्षर से आरंभ कर सकते हंै। ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि वृश्चिक राशि स्वामी मंगलतथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। वृश्चिक राशि के जातक विनोदी, स्मरण शक्तिवाले, निपुण, चतुर, बुद्धिमान, रूपवान, विचारशील, $गुणवान, धैर्यवान, लज्जाशील, शास्त्रप्रिय तथा विवेकी स्वभाव के होते हंै। स्वयं के व्यवसाय में सफल रहते हैं।

Home / Jabalpur / सूर्य से तेज चमकेगा इनका भाग्य, आज ये ग्रह कर रहे हैं पैसों की बरसात- पंचांग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.