scriptपांच राशियां सूर्य से तेज चमकने वाली हैं, बाकी को धैर्य रखना होगा- राशिफल | surya se tej chamkega bhagya, today horoscope in hindi | Patrika News

पांच राशियां सूर्य से तेज चमकने वाली हैं, बाकी को धैर्य रखना होगा- राशिफल

locationजबलपुरPublished: Aug 17, 2019 10:35:36 am

Submitted by:

Lalit kostha

साप्ताहिक राशिफल हिंदी समाचार, साप्ताहिक राशिफल, दैनिक राशिफल हिंदी समाचार, दैनिक राशिफल समचार, ज्योतिष राशिफल हिंदी समाचार, ज्योतिष राशिफल

साप्ताहिक राशिफल हिंदी समाचार, साप्ताहिक राशिफल, दैनिक राशिफल हिंदी समाचार, दैनिक राशिफल समचार, ज्योतिष राशिफल हिंदी समाचार, ज्योतिष राशिफल

साप्ताहिक राशिफल हिंदी समाचार, साप्ताहिक राशिफल, दैनिक राशिफल हिंदी समाचार, दैनिक राशिफल समचार, ज्योतिष राशिफल हिंदी समाचार, ज्योतिष राशिफल

मेष- व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।
वृषभ- अपने आप पर विश्वास रखे और नकारात्मक सोच न रखे। आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ें। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।
मिथुन- अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें।
कर्क- बातें कम और काम ज्यादा करें कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।
सिंह- अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। सम्भल जाएं। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी ।
कन्या- आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा।

Weekly Horoscope Hindi News

तुला- आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्योंं की रूपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक- आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें।
धनु- नौकरी में पदोन्नति एवम् तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मकर- अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें। अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी।
कुम्भ- अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है।
मीन- अपने बल बूते पर काम करें।दूसरों के भरोसे न रहे। कार्यस्थल पर व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो