scriptपुष्य नक्षत्र में सूर्य करेंगे संचरण, ये ग्रह चमकाएंगे किस्मत- पंचांग | surya se tej chamkegi kismat, aaj ka panchang in hindi | Patrika News

पुष्य नक्षत्र में सूर्य करेंगे संचरण, ये ग्रह चमकाएंगे किस्मत- पंचांग

locationजबलपुरPublished: Jul 24, 2019 09:33:00 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज का दिन सभी प्रकार के कार्यों हेतु शुभ तथा सुखद रहेगा

साप्ताहिक राशिफल हिंदी समाचार, साप्ताहिक राशिफल, दैनिक राशिफल हिंदी समाचार, दैनिक राशिफल समचार, ज्योतिष राशिफल हिंदी समाचार, ज्योतिष राशिफल

साप्ताहिक राशिफल हिंदी समाचार, साप्ताहिक राशिफल, दैनिक राशिफल हिंदी समाचार, दैनिक राशिफल समचार, ज्योतिष राशिफल हिंदी समाचार, ज्योतिष राशिफल

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: जिल्काद तारीख20, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : बर्षा, मास : श्रावण, पक्ष : कृष्ण, तिथि – भद्रा तिथि सप्तमीं दोपहर 1.48 तक उपरंात जया तिथि अष्टमीं रहेगी। सप्तमी तिथि के स्वामी सूर्य हैं। आज के दिन सूर्यनारायण की आराधना करना परम कल्याणकारी माना जाता है। आज के दिन सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। क्रय विक्रय, गायन वादन, शिल्प विद्या पठन पाठन, जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
योग- प्रात: 7.4 तक सुकर्म उपरांत धृति योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा सुखद रहेंगे।
विशिष्ट योग- तिथि गणना तथा योग गणना के आधार पर आज का दिन सभी प्रकार के कार्यों हेतु शुभ तथा सुखद रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से बव उपरंात बालव तदनंतर तैतिल करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।

 

surya se tej chamkegi kismat, <a  href=
Aaj ka panchang , muhurat in hindi, dhan prapti” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/14/shiv1_1_4880192-m.jpg”>

नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र रेवती दोपहर 12.50 तक उपरंात अश्विनी नक्षत्र रहेगा। रेवती नक्षत्र शुभ मंगलकारी नक्षत्र माना जाता हैं। इस नक्षत्र में गृह देवमंदिर, आभूषण निर्माण, पौधरोपण, वाटिका रोपण, वास्तु, क्रय विक्रय जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हंै, वहीं अश्विनी नक्षत्र भी इन कार्यों हेतु शुभ माना जाता है।
शुभ मुहूर्त – आज नामकरण, विद्यारंभ, अक्षरारंभ, वेदारंभ, क्रय विक्रय विपणि व्यापार, हलप्रवहण, सेवारंभ बीज बपन, नववस्त्रधारण, पूर्व एवं दक्षिण की यात्रा शुभ रहेगी।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ अमृत दोपहर 4.30 से 6.00 लाभ तथा रात्रि 7.30 से 10.30 शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : श्रावण मास की सप्तमीं तिथि में श्री सूर्यनारायण की आराधना परम कल्याणकारी मानी जाती है।
चन्द्रमा : दोपहर 2.50 तक मीन राशि में उपरंात सूर्य प्रधान राशि मेष राशि में संचरण करेगा।

 

surya se tej chamkegi kismat, aaj ka panchang, muhurat in hindi, dhan prapti

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कर्क राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का पुष्य नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 12.00.00 बजे से 1.30.00 बजे तक।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर दे,दो,दी,दू अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बालकों की राशि मीन तथा राशि स्वामी गुरु होंगे। मीन राशि के जातक प्राय: सुंदर, मननशील, विचारवान, सुशील, गंभीर, सेवाभावी, धैर्यवान, दार्शनिक, प्रकृतिप्रेमी, आडम्बर विरोधी तथा जन हितैषी स्वभाव के होते हैं। दोपहर 2.50 के बाद जन्मे बालकों की राशि मेष तथा जन्म नक्षत्र अश्विनी होगा मेष राशि के जातक सौम्य होते हैं।

surya se tej chamkegi kismat, aaj ka panchang, muhurat in hindi, dhan prapti, today panchang 2019, aaj ka panchang 2019,
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो