scriptमां, पत्नी, बेटे, बेटी को इस हाल में करके युवक फांसी पर झूला | suscide by youngman | Patrika News

मां, पत्नी, बेटे, बेटी को इस हाल में करके युवक फांसी पर झूला

locationजबलपुरPublished: Mar 16, 2018 11:57:32 am

Submitted by:

deepak deewan

– पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी पर झूला युवक , सिहोरा थाना के नया मोहल्ला वॉर्ड नंबर एक की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी

suscide by youngman

suscide by youngman

जबलपुर। सिहोरा के नया मोहल्ला में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके घर के ही पीछे नीम के पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी लगते ही बस्ती के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पंचनामा की कार्यवाई करके शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की अभी इसका पता नही चल सका है। मृतक की जेब से कोई सुसाइड नोट भी नही मिला जिससे मामला उलझ सा गया है।

एसआई प्रियंका भट्ट ने बताया कि वॉर्ड नंबर एक मोहल्ला निवासी सत्यपाल चौधरी मजदूरी का काम करता है। उसने पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सत्यपाल का मौसी का बेटा राजेश चौधरी शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे शौच के लिए गया तो सत्यपाल को फांसी पर लटका देखा। घटना की जानकारी लगते ही बस्ती के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राजेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहूंची पुलिस ने देखा कि सत्यपाल ने अपने घर के पिछवाड़े जेल बाउंड्री पर लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। मृतक की जेब से कोई सुसाइड नोट नही मिला। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की इसका पता नही चला है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 32 साल का सत्यपाल घरेलू किस्म का युवक बताया जा रहा है।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
घटना के बाद परिजन गमगीन हो गए। मृतक की पत्नी तुलसा और बेटा व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सुदामा तो बार-बार बेटे के शव से लिपट रही है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो