scriptशंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती: 9 साल की उम्र में घर छोड़ा, बने शंकराचार्य- देखें वीडियो | Swaroopanand Saraswati Indian religious leader shankaracharya | Patrika News

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती: 9 साल की उम्र में घर छोड़ा, बने शंकराचार्य- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Sep 12, 2022 09:49:45 am

Submitted by:

Lalit kostha

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती: 9 साल की उम्र में घर छोड़ा, बने शंकराचार्य- देखें वीडियो

shankaracharya.jpg

Swaroopanand Saraswati

जबलपुर/नरसिंहपुर. ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ और शारदा पीठ द्वारका के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर परमहंसी आश्रम में निधन हो गया। हाल ही में उनका 99वां जन्मदिवस मनाया गया था। अस्वस्थता के चलते आश्रम में उनका चातुर्मास चल रहा था। जिसके समाप्त होते ही देवलोकगमन हो गया। सोमवार को उन्हें भू समाधि दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कमलनाथ ने शंकराचार्य के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का देवलोकगमन, आज दी जाएगी भू-समाधि

 

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती दो पीठों के पीठाधीश्वर थे और हिंदुओं के सबसे बड़े धर्मगुरुओं में से एक थे। शंकराचार्य लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। हरितालिका तीज पर उनका जन्मोत्सव मनाया गया था, उसी समय वे झोतेश्वर परमहंसी आश्रम आ गए थे। उसी समय उनके भक्तों को दूर से दर्शन हुए थे। खराब स्वास्थ्य के चलते आश्रम के उनके कक्ष को अस्थाई अस्पताल बना दिया गया था। वहीं, रविवार को माइनर अटैक आने से अंतिम सांस ली। आश्रम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शंकराचार्य को सोमवार शाम 5 बजे परमहंसी गंगा आश्रम में भू समाधि दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो