scriptइस शहर में लुटेरों का खौफ, राह चलते लूट लेते हैं | Take a loot in this city | Patrika News

इस शहर में लुटेरों का खौफ, राह चलते लूट लेते हैं

locationजबलपुरPublished: Feb 24, 2019 10:50:05 pm

Submitted by:

santosh singh

गोरखपुर थानांतर्गत महर्षि स्कूल के सामने की घटना

महिला का मंगलसूत्र छीन ले गए बाइक सवार

महिला का मंगलसूत्र छीन ले गए बाइक सवार

जबलपुर. शहर में अपराधी पुलिस के सिर चढ़ कर बोल रहे हैं। आलम ये है कि सडक़ पर चलने वाली महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। राह चलते बाइकर्स गैंग लूट ले रहे हैं। बाजार जाने वालों की जेब से महंगे मोबाइल पाकेटमार निकल ले रहे हैं। शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है
गोरखपुर पुलिस के अनुसार भोले कुटी के पास रहने वाली योगिता सिंह दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह शनिवार की रात अपने भाई प्रशांत सिंह के साथ स्कूटी से खरीदी करने फुहारा गई थी। वहां से दोनों छोटी लाइन फाटक होते हुए घर जा रहे थे। दोनों महर्षि स्कूल के सामने पहुंचे थे कि बाइक से दो युवकों ने ओवरटेक किया। बाइक पर पीछे बैठा युवक काली टी-शर्ट पहने था, उसने तेजी से प्रशांत के हाथ से हैंडबैग छीना और दोनों भाग गए। योगिता सिंह के मुताबिक बैग में दो मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो डेबिट कार्ड, आइसीआइसीआइ का मल्टीकार्ड, टीसीएस कम्पनी का कार्ड, 700 रुपए रखे थे।
उधर, कृषि मंडी में जेब से पार कर लिया मोबाइल
विजय नगर थानांतर्गत कृषि उपज मंडी में रविवार को एक युवक की जेब से जेबकतरे ने मोबाइल पार कर दिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जानकी नगर निवासी आशीष मेहरा कृषि उपज मंडी में सब्जी खरीदने सुबह 10.30 बजे निकला था। मोबाइल जेब में रखा था। भीड़ में एक पतला-दुबला लडक़ा उसके बगल से निकला। कुछ देर बाद जेब पर नजर पड़ी तो मोबाइल गायब था।
झारखंड का है पॉकेटमार
उसने संदेही लडक़े की आसपास तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। आशीष के मुताबिक उसने चौकोर सफेद शर्ट व ग्रे जींस पहन रखा था। पुलिस ने हुलिए के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद झारखंड निवासी अजय मेहतो को दबोच लिया। पूछताछ में उसके पास से चुराया हुआ मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो