script

मसाबों ने मूल्यांकन में की गफलत ऊपर से जुर्माना भी किया हजम

locationजबलपुरPublished: Mar 16, 2019 12:55:43 am

Submitted by:

Mayank Kumar Sahu

माशिमं ने जताया एतराज, लापरवाही पर शिक्षकों पर लगाई गई थी पेनाल्टी, शिक्षकों से वसूलने हैं 30 हजार रुपए

Teachers checked copy arbitrary manner, damages also digest

Teachers checked copy arbitrary manner, damages also digest

जबलपुर।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में शिक्षकों ने लापरवाही तो बरती ही साथ ही जुर्माने की राशि भी हड़प ली। यह मामला प्रकाश में आने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एेसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देकर इन शिक्षकों से सख्ती के साथ जुर्माने की राशि अदा करने के लिए कहा है। यह मामला पिछले वर्ष आयोजित हुई बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन से जुड़ा है। माशिमं ने मूल्यांकन में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों पर जुर्माना लगाया गया था। इसकी वसूली करने के निर्देश विभाग को दिए थे। करीब तीन माह पूर्व करीब ३० हजार रुपए का जुर्माना शिक्षकों पर लगाया गया था। जुर्माना भरवाने के बाद ही ड्यूटी

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने मूल्यांकन अधिकारी एवं संबंधित संस्था प्राचार्यों को निर्देश जारी कर एेसे शिक्षकों से जुर्माना राशि अदा करवाने के लिए कहा है। माशिमं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उक्त शिक्षक अर्थदंड की राशि अदा नहीं करते हैं उन्हें उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की अनुमति प्रदान न की जाए। यदि आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो संस्था प्रमुख के साथ संबधित शिक्षक के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

17प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक अर्थदंड के दायरे में

जिले के 61शिक्षक शामिल हैं जिसमें 17 शिक्षक, व्याख्याता एेसे हैं जो कि प्राइवेट स्कूलों में पदस्थ हैं। इन शिक्षकों पर 50 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक का जुर्माना लगाया गया है। एक दर्जन शिक्षकों पर 1000 रुपए से लकर 2000 रुपए की पेनाल्टी लगाई गई है।

मंडल ने मूल्याकंन में त्रुटि करने वाले शिक्षकों पर जुर्माना लगाया गया था। शिक्षकों ने जुर्माने की राशि अदा नहीं की है। एेसे शिक्षकों की जांच कर मूल्यांकन कार्य मे शामिल नहीं करने के लिए कहा गया है।

-एस गंगवार, सचिव माशिमं

ट्रेंडिंग वीडियो