इसके पूर्व कलशारोहण समारोह में यागमण्डल विधान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी व श्रावक उपस्थित थे।
भगवान आदिनाथ का महा मस्तकाभिषेक-
कार्यक्रम आयोजन समिति के अनिल सागर ने बताया कि सोमवार की सुबह 7:30 बजे से मूलनायक भगवान आदिनाथ का मस्तकाभिषेक किया गया। भगवान आदिनाथ का प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य रवींद्र जैन टीकमगढ़, अभय जैन अभय कटपीस को प्राप्त हुआ। तदुपरांत शांतिधारा का आयोजन हुआ। इसका सौभाग्य आनंद जैन सत्येंद्र स्टोर, सत्येंद्र कुमार, शिखर चंद, शेंकी जैन , शैलेश आदिनाथ, पप्पू बिल्टी, आकाश जैन, राजकुमार जैन कक्का, चिराग, मनीष जैन को प्राप्त हुआ।।
याग मंडल विधान का शुभारंभ-
महामस्तकाभिषेक के बाद याग मंडल विधान का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य विधान कलश स्थापना का किया गया। इसका सौभाग्य अभय जैन (जैन साइकिल ), सरोज जैन, माया- मुन्ना लाल जैन , सीमा- मुकेश फणीश, श्रेयांश, सोनम को प्राप्त हुआ
कोठारी परिवार में आहार-
आचार्य श्री की आहार चर्या का सौभाग्य राजेश कोठारी (कोठारी गारमेंट) परिवार को प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि इस परिवार का बालक तन्मय आचार्य श्री विशुद्ध सागर के संघ में शामिल है। जिसकी जल्द ही दीक्षा होनी है।
आज यागमण्डल विधान का दूसरा दिन-
आयोजन समिति के अनिल सागर ने बताया कि मंगलवार को सुबह 7.30 बजे पूजन अभिषेक होगा। इसके बाद यागमण्डल विधान के दूसरे दिन 24 तीर्थंकर भगवान का महामस्तकाभिषेक होगा। तदुपरांत आचार्य विशुद्ध सागर के प्रवचन होंगे।