scriptइसे कहते हैं तबाही की बारिश, देखने वालों की रूह कांप जाए- वीडियो | terrible rain storm in madhya pradesh | Patrika News

इसे कहते हैं तबाही की बारिश, देखने वालों की रूह कांप जाए- वीडियो

locationजबलपुरPublished: Apr 18, 2019 11:36:14 am

Submitted by:

Lalit kostha

इसे कहते हैं तबाही की बारिश, देखने वालों की रूह कांप जाए- वीडियो

इसे कहते हैं तबाही की बारिश, देखने वालों की रूह कांप जाए- वीडियो

इसे कहते हैं तबाही की बारिश, देखने वालों की रूह कांप जाए- वीडियो

जबलपुर। बेमौसम हुई बारिश ने पूरे प्रदेश का मौसम चक्र बदल कर रख दिया है। चार सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से ये हालात बने हैं। प्रदेश में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश ने पूरे प्रदेश में तबाही की इबारत लिख दी है। ये तबाही किसी और की नहीं बल्कि अन्नदाता की है। जहां खेतों में खड़ी फसल तबाह हो गई, वहीं मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखे अनाज को बारिश में समेटता किसान अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहा था। ये नजारा जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं। जब बादलों से गिरती बारिश की बूंदें जमीन पर पड़ रहीं थीं तो किसानों की आंखें भी बारिश से सराबोर हो रहीं थीं। उसकी मेहनत जो बर्बाद हो रही थी। हम आपको कुछ ऐसे ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो आपकी आंखें नम कर देंगे। ये बारिश तबाही की बारिश साबित हुई है।

 

 

इसे कहते हैं तबाही की बारिश, देखने वालों की रूह कांप जाए- वीडियो

चैत्र में सावन का अहसास, 18 घंटे में आधा इंच से अधिक बारिश

शहर में मंगलवार रात शुरू हुई रिमझिम बारिश बुधवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। शाम करीब छह बजे कुछ समय के लिए तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम के मिजाज ने चैत्र माह में ही सावन का अहसास करा दिया। दिनभर बादलों की मौजूदगी से दिन दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 30.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र अधारताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 11.30 बजे से बुधवार शाम 5.30 बजे तक 16.2 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई। बारिश से सडक़ों पर पानी भर गया। कई जगह कीचड़ मचने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। दिन में आसमान पर बादल छाए रहे। बूंदाबांदी भी जारी रही। शाम छह बजे गरज-चमक और हवा के साथ रिमझिम बारिश होने लगी।

 

इसे कहते हैं तबाही की बारिश, देखने वालों की रूह कांप जाए- वीडियो

शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री कम होकर सामान्य से आठ डिग्री कम 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। सुबह की आद्र्रता 71 और शाम की आद्र्रता 73 प्रतिशत रही। दक्षिण-पूर्वी हवा की औसत रफ्तार 4-5 किमी प्रति घंटा रही।

बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार दक्षिण-पूर्वी हवा के कारण अरब सागर से आने वाली नमी के कारण घने बादल बन रहे हैं। जबलपुर सम्भाग में गुरुवार को कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश या ओलावृष्टि हो सकती है। 18 से 23 अप्रैल तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो