scriptमोदी की सभा से पहले यहां पकड़ा गया हथियारों का जखीरा! दो गिरफ्तार – देखें वीडियो | terrorist attack in pm modi sabha bhopal news | Patrika News

मोदी की सभा से पहले यहां पकड़ा गया हथियारों का जखीरा! दो गिरफ्तार – देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Sep 25, 2018 01:11:00 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मोदी की सभा से पहले यहां पकड़ा गया हथियारों का जखीरा, दो गिरफ्तार – देखें वीडियो
 

मोदी की सभा से पहले यहां पकड़ा गया हथियारों का जखीरा, दो गिरफ्तार - देखें वीडियो

मोदी की सभा से पहले यहां पकड़ा गया हथियारों का जखीरा, दो गिरफ्तार – देखें वीडियो

जबलपुर। एस.टी.एफ. जबलपुर द्वारा की गई अवेध हथियारों के सप्लाई गिरोहों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही। जिसमें दो आरोपियों से कुल 28 नग देशी पिस्टल, 20 नग जिन्दा कारतूस एवं 6 मैगजीन जप्त की गई कार्यवाही।
एस.टी.एफ. जबलपुर को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पाचैरी, तह. एवं जिला खकनार, जिला बुरहानपुर, मध्यप्रदेश के कुछ व्यक्तियों द्वारा आगामी चुनावों में अशांति फैलाने के उद्देश्य सेे बडे पैमाने पर पिस्टलों का निर्माण कर उनकी सप्लाई मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किये जाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में विश्वस्त सूत्रों द्वारा दिनांक 23 सितम्बर को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि गा्रम पाचैरी, तहसील खकनार, जिला बुरहानपुर निवासी इकबाल सिंह पिता रेवल सिंह सिकलीकर मोटर साईकिल क्रमांक एम.पी.68 एम.डी. 0131 से अपने किसी साथी के साथ रीवा सतना तरफ की किसी पार्टी को ग्राम डोईफोडिया केे आसपास के क्षेत्र में बडी संख्या में पिस्टलों की डिलीवरी देने वाला है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस॰टी॰एफ़॰ S W नकवी के निर्देशन मैं एस.टी.एफ. प्रभारी जबलपुर हरिओम दीक्षित पदस्थ सउनि रघुवीर सरौते, विशाल सिंह, आर0 निर्मल सिंह पटेल , आर. अमित पटैल, आर. लेखन सिंह लोधी, आर. छत्रपाल सिंह, आर. नीलेश सिंह, प्र0आर0 गजेन्द बागरी, आर. प्रभात सिंह बुरहानपुर रवाना हुए। जबलपुर से बुरहानपुर होते हुये ग्राम डोईफोडिया में खकनार बुरहानपुर रोड पर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे। उक्त स्थान पर मोर्चा लगाने के बाद कुछ समय पश्चात दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया।

जिनको आवाज़ देने पर वो भागने लगे, जिन्हें स्टाफ़ द्वारा सूझबूझ से पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपी इकबाल सिंह पिता रेवल सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी गा्रम पाचैरी, तह. खकनार जिला बुरहानपुर के पास से कुल 27 नग देशी पिस्टले एवं 20 नग जिन्दा कारतूस बरामद किये जाकर गिरफ्तार किया गया एवं अन्य आरोपी पातल्या पिता बारू वास्कले उम्र 21 वर्ष निवासी गा्रम पाचैरी, तह. खकनार जिला बुरहानपुर के पास से 01 नग देशी पिस्टल जप्त की जाकर गिरफ्तारी की गई। उक्त समस्त कार्यवाही उपरांत थाना एस.टी.एफ. भोपाल में अपराध क्रमांक-17/18 धारा- 25(1-क),(1-क-क),(1-ख), (1-ख-ग) आयुध अधिनियम 1959 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो