scriptकोहरे में ढंका सूरज, ठंडी हवाओं से कांपा शहर | thand kab tak rahegi 2019 me | Patrika News

कोहरे में ढंका सूरज, ठंडी हवाओं से कांपा शहर

locationजबलपुरPublished: Jan 05, 2019 10:42:50 am

Submitted by:

Lalit kostha

कोहरे में ढंका सूरज, ठंडी हवाओं से कांपा शहर

thand kab tak rahegi 2019 me

thand kab tak rahegi 2019 me

जबलपुर। ठंड से आंशिक राहत मिलने के बाद शुक्रवार रात से फिर ठंडक बढ़ गई। दोपहर के समय धूप तेज थी। लेकिन, दोपहर बाद हवा की रफ्तार फिर बढ़ गई। दो किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा ने गलन बढ़ा दी है। शनिवार सुबह से ही सूरज मध्यम रहा है। कोहरे के कारण हवाओं की ठंडक लोगों को सुबह 10 बजे तक परेशान करती रही। गुनगुनी धूप का आनंद लेते लोग नजर आए। हालांकि ठंडी हवाओं से कांपते भी रहे। मौमस विभाग की मानें तो बादलों के छंटने से एक बार फिर तेज ठंड पड़ सकती है।

news facts- मौसम की फिर करवट, धूप हुई तेज, उत्तरी हवाओं से पारा भी गिरा

मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार बढऩे से तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। सुबह के समय नमी 84 प्रतिशत व शाम के समय नमी 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है और आसमान पूरी तरह से साफ है।

हवा की रफ्तार बढ़ेगी
बादल नहीं होने से हवा की रफ्तार बढ़ सकती है और तापमान में गिरावट आ सकती है। गत वर्ष की तुलना करें, तो चार जनवरी को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान चार डिग्री सेल्सियस मंडला व उमरिया में दर्ज किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो