scriptInternational Women’s Day यहां की बेटियों ने दुनियाभर में लहराया जीत का परचम | The daughters here wave the victory in the world | Patrika News

International Women’s Day यहां की बेटियों ने दुनियाभर में लहराया जीत का परचम

locationजबलपुरPublished: Mar 08, 2020 11:49:22 am

Submitted by:

virendra rajak

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस International Women’s Day पर विशेष

Shooter Shreya Agrawal

Shooter Shreya Agrawal

जबलपुर. संस्कारधानी की बेटियां खेलों में भी अग्रणी हैं। शहर की खिलाडिय़ों ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण से लेकर कांस्य पदक जीतकर दुनियाभर में अपना परचम लहराया है। इससे संस्कारधानी का कद तो बढ़ा ही, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को गौरव हासिल हो सका। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर वे यही संदेश दे रही हैं कि जीत के लिए प्रयास जरूरी है, जो निरंतर जारी रहना चाहिए।
मुस्कान, श्रेया ने जीते कई अंतरराष्ट्रीय पदक
तीरंदाजी में मुस्कान, एयरगन शूटिंग में श्रेया अग्रवाल और महिमा तुही अग्रवाल ने वर्ष 2018 और 2019 में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न पदक जीतकर संस्कारधानी का नाम रोशन किया। आर्चरी में वल्र्ड कप और एशिया कप के लिए मुस्कान किरार के अलावा रागिनी, सृष्टि, चिराग, अमित, अर्शिया प्रैक्टिस कर रही हैं। शूटिंग में आईएसएसएफ वल्र्ड कप, जूनियर वल्र्ड चैंपियनशिप, एशियन एयरगन चैंपियनशिप, मीटिंग ऑफ शूटिंग होप्स के लिए श्रेया तैयार हैं।

archery world cup medal winner muskan kirar life facts
IMAGE CREDIT: patrika
कृष्णिका ने मास्को में जीता स्वर्ण पदक
रूस की राजधानी मास्को में 24 से 29 फरवरी तक आयोजित मास्को स्टार इंटरनेशनल वूशू स्पर्धा में 19 देशों के खिलाडिय़ों को हराकर संस्कारधानी की कृष्णिका गुप्ता ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो