scriptयहां की इंजीनियरिंग ऐसी कि सड़कों के चलते मकानों में भर जाता है पानी | The engineering here is filled with houses due to the roads | Patrika News

यहां की इंजीनियरिंग ऐसी कि सड़कों के चलते मकानों में भर जाता है पानी

locationजबलपुरPublished: Jun 22, 2019 01:37:17 am

Submitted by:

shyam bihari

सड़क पर सड़क बनाने का नतीजा, इससे सड़कों की ऊंचाई इतनी बढ़ गई है कि घर नीचे हो गए हैं।

Inadequate construction of roads will cause trouble in the rain

Inadequate construction of roads will cause trouble in the rain

जबलपुर। पुरानी सड़क के ऊपर नई सड़क बनाई जा रही है। इससे सड़कों की ऊंचाई इतनी बढ़ गई है कि घर नीचे हो गए हैं। स्मार्ट सड़कों के निर्माण में भी ये गलती दोहराई जा रही है। नतीजतन सड़कों की ऊं चाई 2 से 3 फीट तक बढ़ रही है। सड़क ऊं ची हो जाने पर मार्ग के दोनों ओर मौजूद घरों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। इसके बावजूद स्मार्ट सड़कों के निर्माण में हद दर्जे की लापरवाही बरती जा रही है। इससे आमजन परेशान हो रहे हैं। बारिश में उन्हें हमेशा जलभराव का डर सताता रहता है। इस बारे में स्थानीय जन समय-समय पर आंदोलन भी करते हैं। लेकिन, जिम्मेदारों ने आज तक इस मुद्दे पर किसी तरह की पहल नहीं की। यह समस्या लगभग सभी क्षेत्रों में बनती जा रही है। नई सड़कें तो ज्यादा बन नहीं रही हैं। पुरानी में खामियां हैं।

सीन 1-
रानीताल से कछपुरा ओवरब्रिज सड़क
-07 करोड 67 लाख 84 हजार से निर्माणाधीन सड़क
-02 फीट के लगभग घरों के मुकाबले ऊं ची हुई सड़क
-100 के करीब मकानों में बन सकती जलभराव की स्थिति
सीन 2-
-05 किमी में निर्माणाधीन सड़क स्मार्ट सिटी एबीडी एरिया में
-70 करोड़ से निर्माण कार्य जारी
-03 फीट बढ़ गई सड़क व यूटिलिटी चैम्बर की ऊंचाई प्रेम मंदिर के पास
सीन 3-
-40 से ज्यादा कॉलोनियों को यादव कॉलोनी में जोड़ती है सड़क
-120 से ज्यादा दुकानें होंगी प्रभावित
-02 फीट ऊं ची हो गई घरों से सड़क

नगर निगम के सभी इंजीनियरों को निर्देशित करेंगे कि वे सड़कों के पुनर्निमाण में इस बात का ध्यान रखें कि अनावश्यक ऊं चाई न बढ़े। तकनीकी रूप से इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए।
जीएस नागेश, अपर आयुक्त, नगर निगम

किसी सड़क के नवनिर्माण से पहले पुरानी सड़क की सतह को खोदकर हटाया जाना चाहिए। इसके बाद बेस, सब बेस बनाने के बाद नई सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए। इस प्रकार से निर्माण होने पर मजबूती तो रहती ही है, सड़क की ऊं चाई भी नहीं बढ़ती है।
संजय वर्मा, स्ट्रक्चर इंजीनियर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो