scriptThe examination was going on by locking the gate, suddenly the officer | मेन गेट का ताला लगाकर चल रही थी परीक्षा, अचानक पहुंच गए अफसर | Patrika News

मेन गेट का ताला लगाकर चल रही थी परीक्षा, अचानक पहुंच गए अफसर

locationजबलपुरPublished: Mar 04, 2023 12:40:30 am

Submitted by:

Mayank Kumar Sahu

सहायक संचालक ने दर्ज की कड़ी नाराजगी, अव्यवस्थाएं मिलने पर केंद्राध्यक्ष को जारी किया नोटिस, इंक्रीमेंट रोकने की कार्रवाई

exaaam.jpg

जबलपुर. परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट में ताला लगाकर बोर्ड परीक्षा का संचालन किया जा रहा था। इसी बीच संभागीय संयुक्त संचालक जबलपुर की टीम मौके पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गसहायक संचालक ने दर्ज की कड़ी नाराजगी, अव्यवस्थाएं मिलने पर केंद्राध्यक्ष को जारी किया नोटिस, इंक्रीमेंट रोकने की कार्रवाईई। परीक्षा केंद्र के मुख्यद्वार पर ताला लगा होने पर हैरानी जताई। नियमों की अनदेखी और अव्यवस्थाएं मिलने पर केंद्राध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया। बताया जाता है सहायक संचालक रामकुमार श्रीवास्तव परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद का गत दिवस निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान केंद्र के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। निरीक्षण के लिए केंद्र के अंदर जाने मे देरी हुई। जांच के दौरान कमरों में प्रकाश व्यवस्था भी समुचित नहीं थी। कई कमरों में अंधेरे के कारण छात्रों को लिखने में परेशानी हो रही थी। वहीं सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसे देखकर सहायक संचालक श्रीवास्तव ने कड़ी नाराजगी दर्ज की।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.