script

पहला वोट डालने मुंबई से आई वंशिका, 82 वर्षीय दादा का लेकर पहुंची केंद्र

locationजबलपुरPublished: Apr 29, 2019 10:39:34 pm

Submitted by:

Mayank Kumar Sahu

अपने पहले वोट को लेकर युवा मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, कोई दूसरे शहर से वोट देकर आया तो किसी ने पहला वोट देकर मनाई खुशी,मतदान कर्मियों ने वंशिका को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।

पहला वोट डालने मुंबई से आई वंशिका, 82 वर्षीय दादा का लेकर पहुंची केंद्र

पहला वोट डालने मुंबई से आई वंशिका, 82 वर्षीय दादा का लेकर पहुंची केंद्र

जबलपुर।

मतदान का जुनून युवाओं में कूट कूट कर देखा गया। मुंबई में पढ़ाई कर रही वंशिका तिवारी का पहला वोट था। इस वोट को वह हरगिज बेकार नहीं जाना देना चाहती थी। एक अच्छे नागरिक के नाते वंशिका खुद मुंबई से जबलपुर पहुंची। वंशिका के मम्मी-डेडी दोनों ही चुनाव में डयूटी में थे। सोमवार को सुबह वंशिका को लेकर कोई भी स्टेशन नहीं पहुंच पाया था। इसके बावजूद अकेले ही सफर किया। इतना ही नही अपने 82 वर्षीय दादाजी जो वोट देने अकेले नही जा पा रहे थे उनको भी अपने साथ मतदान करवाने केंद्र तक गई। मतदान कर्मियों ने वंशिका को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।

फस्र्ट वोट देने सबसे पहले पहुंची केंद्

लोकसभा चुनाव में आलिया खान का यह पहला वोट था। सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह था जिसकी वजह स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ा होना था। इसी उत्साह के चलते आलिया सबसे पहले और पहला वोट देने के लिए केंद्र में पहुंची। आलिया ने कहा कि एक अच्छी सरकार और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए वोट देकर बहुत शकून का अनुभव हो रहा है।

मतदान करने के बाद बेहद खुशी

छात्रा अमृता असाटी ने कहा कि चुनाव एक उत्सव है। अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए इसे हमें उत्सव के रूप लेना चाहिए। आज मतदान करके बेहद खुशी का अनुभव हुआ। इसे सोशल मीडिया में भी शेयर किया। इसी तरह ग्रहणी अंकिता जैन ने कहा कि यह उनका पहला वोट था। पहले वोट करने को लेकर सुबह से उत्साह बना था। हर जागरूक मतदाता को अपने मत का उपयोग करना चाहिए। मतदान करने के बाद उन्हें बेहद खुशी का अनुभव हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो