scriptघरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढऩे से राहत महसूस कर रहे यहां के लोग | The people here are feeling relieved | Patrika News

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढऩे से राहत महसूस कर रहे यहां के लोग

locationजबलपुरPublished: Oct 02, 2021 07:05:24 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर शहर के लिए कंपनियों ने जारी किए नए रेट, कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 36 रुपए महंगा
 

gas

gas

 

जबलपुर। एलपीजी के नए दाम तेल कंपनियों ने जारी किए। फिलहाल 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत रखे गए हैं। लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 36 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। वैसे आम आदमी उम्मीद कर रहा था कि महंगाई के इस दौर में कम से कम तेल कंपनिया रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में राहत देंगी लेकिन ऐसा नही हुआ। यानी उन्हें इस माह भी एक सिलेंडर की रिफिल के लिए 891 रुपए 50 पैसे चुकाने पड़ेंगे। जबलपुर जिले में सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल कंपनियों के अलावा निजी क्षेत्र की तेल एवं एलपीजी कंपनियों की एजेंसी हैं। उन्हीं के माध्यम से घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक गैस सिलेंडर की सप्लाई की जाती है। पिछले माह दो बाद दामों में परिवर्तन किया गया था। ऐसे में 14.2 किलो एलपीजी वाले सिलेंडर की कीमत बढ़ गई थी। वहीं अलग-अलग प्रकार के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ था। इस माह 19 किलो का सिलेंडर एक हजार 905 रुपए का मिलेगा।
तेल के दाम स्थिर
इस बीच वाहनों का ईंधन भी महंगा होने लगा है। गुरुवार को पेट्रोल 110 रुपए 13 पैसे प्रतिलीटर बिका तो डीजल का मूल्य 98 रुपए 82 पैसे लीटर हो गया। वहीं शुक्रवार को इसमें और तेजी आई। पेट्रोल की कीमत 110 रुपए 39 पैसे तो डीजल 99.14 रुपए लीटर बिका। जबकि पिछले महीनें कई दिनों तक दोनों की कीमत स्थिर रही। पेट्रोल 109.66 रुपए तो डीजल 97.49 रुपए प्रति लीटर बिका। माना जा रहा है कि आगामी समय में पेट्रोल तथा डीजल की कीमत में और रफ्तार आ सकती है। ऐसे में पेट्रोल की तरह डीजल भी शतक लगा सकता है। यदि 96 पैसे बढ़ जाते हैं तो यह 100 रुपए लीटर हो जाएगा। लोगों का कहना है कि महंगाई अब भारी पडऩे लगी है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढऩे से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो