scriptवापस आने वाले श्रमिकों का तैयार होगा रेकॉर्ड, रोजगार के लिए होगी कवायद | The record of returning workers will be ready | Patrika News
जबलपुर

वापस आने वाले श्रमिकों का तैयार होगा रेकॉर्ड, रोजगार के लिए होगी कवायद

नगर निगम से लेकर सभी जनपदों के सीईओ निर्देश जारी, बाहर से आने वाले श्रमिकों को आइसोलेशन में भी रखा जाएगा
 

जबलपुरApr 13, 2021 / 09:43 pm

shyam bihari

majdoor.jpg

#LIVE मजबूर मजदूरों के पैसे लूट ले गया ट्रक चालक

 

जबलपुर। कोरोना के दूसरे स्टे्रन के बाद विभिन्न शहरों में कार्य कर रहे प्रवासी श्रमिकों का जबलपुर में वापस आना फिर शुरू हो गया है। जिले में अभी महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों से श्रमिक लौट रहे हैं। वापस लौटने के बाद इन श्रमिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इन्हें तीन से पांच दिन तक होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। आवश्यकता पडऩे पर स्क्रीनिंग भी की जाएगी। प्रवासी श्रमिकों के पंजीयन के लिए नगर निगम से लेकर सभी जनपद पंचायतों के सीईओं को निर्देश जारी किए गए हैं। वे अपने क्षेत्र में आने वाले प्रवासी श्रमिकों की जानकारी गूगल सीट में भरकर मुख्यालय को अवगत कराएंगे। स्क्रीनिंग के बाद अगर उपचार की आवश्यकता हुई, तो उसके भी का इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया गया है। होली के समय दूसरे राज्य व जिलों से जबलपुर आए श्रमिकों को होम आइसोलेशन में रखा गया था।
पोर्टल पर किया जाएगा पंजीयन
वार्ड स्तर पर प्रवासी श्रमिकों का डाटा तैयार किया जाएगा। कोरोना संकट के कारण महामारी का प्रसार रोकने कई राज्यों में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में अन्य राज्यों से वापस लौट रहे जिले के श्रमिकों का पोर्टल पर पंजीयन किया जाएगा। 1 अप्रेल के बाद जो भी श्रमिक वापस लौट रहे हैं उन्हें पात्रता के अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए सर्वे, सत्यापन व पंजीयन की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम सीमा में वार्ड स्तर के अधिकारियों व ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों के माध्यम से ये प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऐसे श्रमिक वे प्रदेश के मूल निवासी नहीं हैं उनका पंजीयन प्रवासी श्रमिक पोर्टल पर नहीं किया जाएगा। सर्वे में ये भी जानकारी जुटाई जाएगी की वापस लौट रहे श्रमिक किस क्षेत्र में कार्यरत थे। मसलन टेक्सटाइल उद्योग, दवाई बनाने की फै क्ट्री, ऑटोमोबाइल/केमिकल फै क्ट्री, प्लास्टिक/केमिकल फै क्ट्री, कन्ज्यूमर गुड्स बनाने की फै क्ट्री, गारमेंट उद्योग, उपकरण/ पार्टस बनाने का उद्योग, अन्य उद्योग शामिल हैं। प्रदेश शासन ने श्रमिकों के पंजीयन के संबंध में दिशा-निर्देश देने के साथ ही आवेदन का प्रारूप भी पोर्टल पर अपलोड किया है।

Home / Jabalpur / वापस आने वाले श्रमिकों का तैयार होगा रेकॉर्ड, रोजगार के लिए होगी कवायद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो