scriptफिर पारा होगा 41 के पार , तेजी से सूख रही है नमी | the temperature will cross 41, drying faster, moisture | Patrika News

फिर पारा होगा 41 के पार , तेजी से सूख रही है नमी

locationजबलपुरPublished: Apr 20, 2019 08:52:41 pm

Submitted by:

abhimanyu chaudhary

मौसम विभाग ने दिए संकेत
 

Pratapgarh

pratapgarh

जबलपुर, मप्र व आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 3-4 दिन में वातावरण में जो बारिश की नमी है, वह सूख जाएगी तो तापमान 41-42 डिग्री के ऊपर पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के विज्ञानियों ने तापमान को अचानक ऊपर चढऩे के संकेत दिए हैं। मौसम का हाल जानने के लिए पढ़े खबर….

शहर में शनिवार को सुबह तेज धूप निकली लेकिन सूरज के तेवर दिखाने से पहले ही बादल बनने लगे। दोपहर बाद आसमान पर कहीं कहीं बादल बन गए और धूप की असर कम हो गई। सूरज पर बादलों की छाया के कारण तापमान में एक डिग्री ही बढ़ोत्तरी हुई। वहीं तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होने के साथ आद्र्रता का स्तर भी कम हुआ है। एेसे मौसम में गर्मी और उमस कम रही। वहीं तेज हवा ने भी मौसम को अनुकूल बनाया।
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले शुक्रवार का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी मामूली वृद्धि के साथ सामान्य से दो डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह की आद्र्रता 47 व शाम की आद्र्रता 19 प्रतिशत रही। उत्तर पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 15-20 किमी प्रति घंटा रही। देर शाम तक आसमान पर बादलों का डेरा बन गया लेकिन कहीं भी बारिश या बूंदाबादी नहीं हुई।

बेअसर रही तेज रफ्तार की हवा
मौसम विज्ञान केंद्र अधारताल के वैज्ञानिक सहायक डीके घाटे के अनुसार बारिश के बाद वातावरण में नमी बनी हुई है। इस कारण धूप तेज होते ही वाष्पोत्सर्जन से नमी वाष्प बनकर ऊपर जा रही है, जिससे बादल बन रहा है। इन बादलों के कारण धूप की असर कम हो रही है। 3-4 दिन में नमी का असर कम हो जाएगा। जैसे -जैसे नमी कम होगी, वैसे ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। शनिवार को हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा रही लेकिन गर्मी ज्यादा नहीं बढ़ी। क्योंकि बारिश के कारण राजस्थान व आसपास भी नमी के वातावरण के कारण पश्चिमी हवा में भी गर्मी की बजाए नमी आ रही है। नमी कम होते ही धूप के साथ पश्चिमी हवा चलेगी तो पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा।

25 अप्रैल से चढ़ेगा पारा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जबलपुर में चार दिन तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तापमान 40 डिग्री से कम रहने का पूर्वानुमान है। 25 अप्रैल से धूप में ज्यादा तेज होगी। उसके बाद 41-42 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री या सामान्य से साढ़े डिग्री अधिक होने के बाद लू का मौसम बन जाता है। जिसमें विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो