scriptहाजिरी लगाकर गायब रहने वाले कर्मचारियों विवि तैयार कर रहा कुण्डली | The vanished employees are going to prepare the horoscope | Patrika News

हाजिरी लगाकर गायब रहने वाले कर्मचारियों विवि तैयार कर रहा कुण्डली

locationजबलपुरPublished: Apr 27, 2019 12:54:29 am

Submitted by:

Mayank Kumar Sahu

विवि प्रशासन ने एक कर्मचारी का रोका वेतन, कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर रादुविवि हुआ सख्त
 

RDVV Jabalpur

RDVV Jabalpur

जबलपुर।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के निरंतर अनुपस्थित होने की मिल रही शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने हरकत में आ गया है। एेसे कर्मचारियों के खिलाफ अब सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को विवि प्रशासन ने एक कर्मचारी का वेतन पर रोक लगा दी है।
गेस्ट हाउस में कार्यरत एक कर्मचारी की अनुपस्थिति की शिकायत मिलने के बाद उसकी पेमेंट को रोक दिया गया है। बताया जाता है कि विश्वविद्यालय में कई ऐसे कर्मचारी है, जो सुबह एक बार आकर उपस्थिति पंजीयक में हस्ताक्षर करने के बाद गायब हो जाते है। वहीं कई तो ऐसे है, जो हफ्ता-हफ्ता भर गायब रहते है, लेकिन उनकी पेमेंट पूरे माह की निकलती है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने जैसा सख्त कदम उठाया है। विवि में अनियमित्ताओं को रोकने के लिए कुलसचिव ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी है।
सूची तैयार करने के निर्देश
इधर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अब ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है, जो प्रशासनिक भवन के विभागों सहित शैक्षणिक विभागों में हस्ताक्षर करने बस आते है और उसके बाद गायब हो जाते है। पूर्व में भी ऐसे कर्मचारियों के िखलाफ विश्वविद्यालय ने कई बार वेतन रोकने की कार्यवाही करने के आदेश निकाले, लेकिन उन पर अमल नही हुआ है।
-विश्वविद्यालय से गायब रहने अथवा हाजरी लगाकर चले जाने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। एेसे कर्मचारियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
-डॉ.कमलेश मिश्रा, कुलसचिव रादुविवि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो