scriptमौसम लगातार ले रहा फिरकी, गर्मी गायब, सुबह लग रही ठंड | The weather is continuously spinning, the heat is missing, it is cold | Patrika News

मौसम लगातार ले रहा फिरकी, गर्मी गायब, सुबह लग रही ठंड

locationजबलपुरPublished: Apr 28, 2023 12:08:19 pm

Submitted by:

Rahul Mishra

शहर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अप्रेल का महीना बीतने को है, लेकिन गर्मी का नामोनिशान नहीं है। वहीं, रात में ठंड महसूस हो रही है। वर्षों बाद अप्रेल में बीते आठ दिनों से दिन का तापमान लगातार 35-37 डिग्री के बीच बना हुआ है। एक सप्ताह से आसमान पर बादल छाए है। बीच-बीच मे वर्षा व तेज हवा के चलते पारा नीचे आ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री नीचे 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम में बदलाव का दौर जारी

मौसम में बदलाव का दौर जारी

कई वर्षों बाद अप्रेल में लगातार सात दिन तापमान 40 डिगी से नीेचे

जबलपुर। शहर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अप्रेल का महीना बीतने को है, लेकिन गर्मी का नामोनिशान नहीं है। वहीं, रात में ठंड महसूस हो रही है। वर्षों बाद अप्रेल में बीते आठ दिनों से दिन का तापमान लगातार 35-37 डिग्री के बीच बना हुआ है। एक सप्ताह से आसमान पर बादल छाए है। बीच-बीच मे वर्षा व तेज हवा के चलते पारा नीचे आ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री नीचे 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घण्टों में जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है। 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है।
बीते 8 दिनों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
20 अप्रेल- 37.6 22.8
21 अप्रेल- 36.1 21.5
22 अप्रेल- 35.5 23.0
23 अप्रेल- 35.9 22.2
24 अप्रेल- 34.7. 20.7
25 अप्रेल- 36.0 20.0
26 अप्रेल-36.5. 19.8
27 अप्रेल- 35.7. 19.2

खुले में पड़ा अनाज भीगा-
बुधवार को हुई बेमौसम बरसात से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। मौसम विभाग में शहर में 1.2 एमएम वर्षा रिकार्ड की।
वहीं, जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई किसानों का खुले में अनाज पड़ा रहा। तेज आंधी और जोरदार बारिश से यह अनाज भीग गया। मंडी से लेकर आसपास के क्षेत्रों में किसानों ने खेत के पास ही गेंहु रख दिया था। मौसम में आए बदलाव के बाद इसे तिरपाल से ढंक दिया, लेकिन तेज आंधी ने तिरपाल उड़ा दी और फिर बिजली चमकने की वजह से किसान खेतों की ओर नहीं आए। इधर झमाझम बारिश से अनाज भीग गया। किसानों का उपार्जन केंद्राें में पड़ा गेंहू भी बारिश की वजह से गीला हो गया।
सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ-
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में धूप और शाम होते ही फिर बादल छा सकते हैं। गुरुवार 27 अप्रैल से ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। विदर्भ से तमिलनाडु तक ट्रफ लाइन और कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से एक मई तक मौसम नरम रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान हल्की वर्षा, व गरज चमक के साथ तेज हवा चलेगी। 29 अप्रेल से 1 मई तक तेज वर्षा व ओलावृष्टि भी हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो