scriptसजा सुनाने वाले जज के घर घुसे चोर,ले गए लाखों के जेवर | theft at Judges house in MP | Patrika News

सजा सुनाने वाले जज के घर घुसे चोर,ले गए लाखों के जेवर

locationजबलपुरPublished: Feb 26, 2018 05:04:14 pm

Submitted by:

Lalit kostha

कटनी में सुधार न्यास कॉलोनी की घटना, दिनदहाड़े न्यायाधीश के घर में घुसे चोर, उड़ाए कीमती जेवर

theft at Judges house in MP

theft at Judges house in MP

कटनी। चोर हो या डाकू या फिर कोई बड़े से बड़ा गुंडा ही क्यों न हो। वो एक बार पुलिसवालों और उनके घरों को निशाना बना सकता है। हमला कर सकता है, जो कि अक्सर खबरों में देखा सुना जाता है। लेकिन कितना भी #बेवकूफ चोर हो वह भूल कर भी जज यानि न्यायाधीशों के घरों तक नहीं पहुंचता है और न ही इस बारे में कभी सोचता है। किंतु कुछ अज्ञात चोरों ने ऐसी हिमाकत कर दी कि उसे सुनकर पुलिस के हाथ पांव भी फूल गए हैं। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे चोर की जिसने केवल चोरी ही नहीं की, बल्कि एक जज के घर पर चोरी का संगीन जुर्म कर डाला है। अब ऐसे में पुलिस उन अज्ञात चोरों को खोजने में लगी हुई है। चोर जज के घर से लाखों रुपए के गहने लेकर भाग गए हैं।

READ MORE-

हाईप्रोफाइल परिवार की चार लड़कियां फ्लैट में पकड़ी गईं लड़कों के साथ

बड़ी खबर: नोटबंदी जैसे हुए हालात, बैंकों में लगा ताला – देखें वीडियो

माधवनगर थाना क्षेत्र की सुधारन्यास कालोनी में रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने न्यायाधीश के मकान में चोरी को वारदात को अंजाम दिया। न्यायाधीश पूर्णिमाङ्क्षसह बघेल के सूने मकान में चोर बाउंड्रीवाल कूदकर दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़ दिया। न्यायाधीश इस दौरान घुघरा में आयोजित विधिक सहायता शिविर में शामिल होने गई थीं। उनकी मां भी जबलपुर में थीं। शिविर से लौटने के बाद ताला टूटा देख उन्हें चोरी की जानकारी लगी।

READ MORE- भाजपा अध्यक्ष ने किया अपहरण, वायरल हुआ पिटाई का वीडियो

बड़ी खबर – विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी घोषणा, अब इन दिग्गजों को नहीं मिलेगा टिकट

सीएसपी शशिकांत शुक्ला, डॉग स्क्वाड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने जांच की। माधवनगर थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर में एक अलमारी का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, चेन, दो अंगूठी सहित कुल ५-६ तोला का सोना चोरी किया है। चोरी गए सामान की कीमत करीब १ लाख है। आलमारी में अन्य कपड़े भी बिखरे पड़े हुए हैं। खोजी श्वान समीप स्थित कालोनी तक पहुंचा है। चोरों के संबंध में अबतक सुराग नहीं लगा है। अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी की जा रही है। बताया जा रहा है, चोरों ने जिस अलमारी का ताला तोड़कर निशाना बनाया, उसके समीप एक अन्य अलमारी भी रखी हुई थी। इसका लॉक खुला था। चोरों ने इस अलमारी में हाथ तक नहीं लगाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो