scriptफिर कट गई महिला की चोटी…बस्ती में हड़कंप- देखें वीडियो | Then cut off womans peak | Patrika News

फिर कट गई महिला की चोटी…बस्ती में हड़कंप- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Aug 12, 2017 04:41:00 pm

Submitted by:

deepankar roy

घमापुर थाना क्षेत्र की घटना,  शहर में चोटी कटने की तीसरी घटना 

Then cut off womans peak

Then cut off womans peak

जबलपुर. शहर में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को फिर एक महिला की चोटी कट गई। ये घटना घमापुर थाना क्षेत्र की है। जहां, महिला ने सुबह उठकर अपनी चोटी देखी तो वह कटी हुई थी। महिला ने जैसे ही चोटी कटने की जानकारी परिजनों को दी तो वे दहशत में आ गए। कुछ ही देर के अंदर घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। बस्ती में हड़कंप मच गया। उत्सुकता के चलते बड़ी संख्या में बस्ती के लोग महिला के घर के बाहर जमा हो गए। चोटी कटने की घटना को अनहोनी से जोड़ते हुए क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। पूरे क्षेत्र में दिन भर दहशत फैली रही।
पहले जैसे ही घटना- घमापुर क्षेत्र में महिला के साथ चोटी कटने की घटना बिल्कुल वैसी हुई जैसा कि चोटी कटने की अन्य घटनाओं में हो रहा है। सूत्रों के अनुसार द्वारिका नगर में काली मंदिर के पास निवासी चंदा बाई दठाहा(४५) शनिवार को सुबह सोकर उठी तो उसकी चोटी कटी हुई थी। चोटी का कटा हुआ हिस्सा अलग गिरा हुआ था। देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी ने कैंची से बालों को बराबर काटा हो। कटी हुई चोटी पर जैसे ही महिला की नजर पड़ी तो वह घबरा गई। क्षेत्र में खबर फैलने के बाद महिला के घर पर परिजनों और परिचितों की भीड़ लग गई।
शहर में तीसरी घटना- घमापुर क्षेत्र में महिला की चोटी कटने का मामला शहर की तीसरी ऐसी घटना है। शहर में चोटी कटने का पहला मामला ठक्करग्राम में सामने आया था। जहां, एक स्थानीय निवासी महिला की चोटी रात को सोते वक्त कट गई थी। इस घटना की दहशत कम भी नहीं हुई थी कि कुछ दिन पहले पोलीपाथर क्षेत्र में चोटी कटने की घटना दोहरा दी गई। शनिवार को प्रकाश में आया घमापुर क्षेत्र में चोटी कटने का मामला तीसरा प्रकरण है।
एनसीआर में पकड़ी गई गैंग- देश में महिलाओं की चोटी कटने की घटना सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर में हुई। हरियाणा और दिल्ली से होता हुआ मामला शहर तक जा पहुंचा। एनसीआर में चोटी कटने की घटना के बाद फैली दहशत के बीच पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने युवकों की एक ऐसी गैंग को पकड़ा जो रात के अंधेरे में सो रही महिलाओं की चोटी काट देते थे। पुलिस ने खुलासा कि इस गैंग का करीब एक हजार महिलाओं की चोटी काटने का टारगेट था। ऐसा करने पर उन्हें तंत्र-मंत्र सिद्धी प्राप्त होने का हवाला देकर किसी े गुमराह किया था।
अफवाह और आशंका- एनसीआर में चोटी कटने के मामले का पटाक्षेप हो गया है। एक अन्य मामले में एक युवती द्वारा भय फैलाने के उद्देश्य से रात को अपनी परिजन की चोटी काटने का मामला भी सामने आया था। लेकिन शनिवार को घमापुर क्षेत्र में हुई घटना के बाद शहर में एक बार फिर चोटी कटने की घटना को लेकर दहशत फैल गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो