script

इस शहर में खूब हो रहे हैं प्रदर्शन

locationजबलपुरPublished: Aug 16, 2019 09:27:40 pm

Submitted by:

shyam bihari

हादसों, जलभराव से नहीं निपटने का आरोप, आयुध निर्माणियों भी चर्चा में

इस शहर में खूब हो रहे हैं प्रदर्शन

pradarshan

जबलपुर। अक्सर शांत रहने वाले शहर जबलपुर मं इन दिनों प्रदर्शनों की बाढ़ आई हुई है। बारिश से जलप्लावन की स्थिति बनी तो रहवासियों ने आरोप लगाया कि निगम ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम को कबाड़ा कर दिया है। उधर, शहर में हादसों पर लगाम नहीं लगने पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जबकि, आयुध निर्माणियों के निगमीकरण की सुगबुगाहट के बीच वहां के कर्मचारी जंगी प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं।
शव रखकर प्रदर्शन
रांझी थाना अंतर्गत चम्पा नगर में पुरानी रंजिश पर गुरुवार को एक युवक ने दवा दुकानदार से मुक्कों से मारपीट की और पेट पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। मृतक के परिजन शुक्रवार को पीएम के बाद शव लेकर रांझी थाने पहुंचे। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। रांझी पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार चम्पा नगर, मानेगांव निवासी प्रदीप चटर्जी ने बताया कि वह प्राथमिक स्कूल घमापुर में शिक्षक है। छह महीने पहले कॉलोनी के हितेश उर्फ टिंकू दुबे ने संजीवनी नगर में मेडिकल स्टोर खोला था। हितेश ने उसके बेटे बाबू उर्फ देवाशीष चटर्जी (24) को काम पर रखा था। दुकान मालिक संदीप सोनी और हितेश के बीच किराए को लेकर विवाद हो गया। एक महीने में दवा दुकान बंद हो गई। बाद में देवाशीष ने दुकान को किराए पर ले लिया। तभी से हितेश देवाशीष से रंजिश रखता था। देवाशीष गुरुवार रात दस बजे घर लौट रहा था। हितेश ने उसे अपने घर के बाहर रोका। दवा दुकान और पैसों के लेन-देन को लेकर उससे विवाद करने लगा। इस दौरान उससे मुक्कों से मारपीट की और पेट पर ईंट से वार किया। देवाशीष बेहोश हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
जोन कार्यालय में की तालाबंदी
कॉलोनी व घरों में जलभराव ने शुक्रवार सुबह नौ बजे गुलौआ क्षेत्र के लोगों को आंदोलित कर दिया। शिव नगर, श्रीराम नगर, शुक्ला नगर, माली मोहल्ला, गुलौआ चौक व आसपास के लोगों ने सुबह नगर निगम के कछपुरा जोन कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कुछ देर प्रदर्शन के बावजूद नगर निगम के किसी जिम्मेदार अधिकारी के नहीं आने पर आक्रोशित जनों ने जोन कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। वे जलभराव के कारण पहुंचे नुकसान की भरपायी के लिए सर्वे की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बारिश के कारण बड़ी संख्या में लोगों के घरों में पानी भर गया था। कई घरों में रखा अनाज, बिस्तर कपड़े व गृहस्थी का अन्य सामान खराब हो गया। क्षेत्रीयजनों का प्रदर्शन तीन घंटे तक जारी था। दोपहर 12 बजे एसडीएम मनीषा वास्कले व निगम उपायुक्त राकेश अयाची के पहुंचने के बाद सर्वे का आश्वासन दिया गया। उधर, ‘नाले पर अतिक्रमण कर दीवार बनाने से प्रेमनगर में 14 अगस्त की रात 50 घरों में बारिश का पानी भर गया। अनाज, फर्नीचर भीग गए। कई घरों के फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। कई परिवारों को पड़ोसियों के यहां रात बितानी पड़ी। समस्या के निराकरण के लिए जनप्रतिनिधियों, जिला निगम प्रशासन के अधिकारियों के पास गए। लेकिन, समस्या का निराकरण नहीं हुआ।Ó यह आरोप लगाते हुए क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को मदन महल-मेडिकल मार्ग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे कुछ देर के लिए जाम लग गया।

ट्रेंडिंग वीडियो