scriptयहां पानी की कमी नहीं, फिर भी गहराता है जलसंकट | There is no shortage of water, yet the waterfall deepens | Patrika News

यहां पानी की कमी नहीं, फिर भी गहराता है जलसंकट

locationजबलपुरPublished: Apr 10, 2020 09:18:05 pm

Submitted by:

shyam bihari

नर्मदा के लम्बे प्रवाह क्षेत्र से लेकर जबलपुर में जलाशयों के कारण मजबूत है स्थिति
 

bargi dam gate open

bargi dam gate open

जलाशयों की जलभराव क्षमता
-422.76 मीटर बरगी बांध
-1454 फीट खंदारी जलाशय
-1390 फीट परियट जलाशय
जलाशयों में मौजूदा जल स्तर
-418.80 मीटर बरगी बांध
-1444 फीट खंदारी जलाशय
-1378 फीट परियट जलाशय
नगर में जलापूर्ति
-287 एमएलडी
-भोंगाद्वार, रांझी, ललपुर, रमनगरा प्लांट से
-17 लाख 50 हजार के लगभग नगर की आबादी

जबलपुर। नर्मदा के बड़े प्रवाह क्षेत्र ने जबलपुर को जल राशि से समृद्ध बनाया है। बरगी बांध और दो जलाशयों की मौजूदगी के कारण 50 किमी की परिधि वाले शहर में पानी की कमी नहीं है। जलापूर्ति के लिए चार बड़े प्लांट संचालित हैं। जानकारों का मानना है कि नगर निगम प्रबंधन सुधारने के साथ उपयुक्त आपूर्ति नेवटर्क विकसित कर ले तो सुबह-शाम शहरवासियों को पर्याप्त जलापूर्ति की सकती है। ऐसा नेटवर्क अब तक विकसित नहीं किया जा सका, नतीजतन निगम सीमा में शामिल नौ नए वार्डों के एक लाख से ज्यादा लोगों तक नर्मदा जल नहीं पहुंच पा रहा है।

बरगी डैम से लेकर परियट और खंदारी जलाशय शिल्ट भरने के कारण उथले हो रहे हैं। ब्रिटिश शासन काल में बने खंदारी जलाशय की डीशिल्टिंग की लंबे समय से मांग उठती रही है, लेकिन निगम प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया। इसी तरह से परियट जलाशय की डिशिल्टिंग व अपर परियट जलाशय विकसित करने की बात होती रही है, परंतु व्यस्थित कार्ययोजना भी नहीं बनी। नगर निगम के जल विभाग के कार्यपालन यंत्री पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि जल संसाधनों का व्यवस्थित उपयोग हो और सभी नगरवासियों को सालभर रोजाना दोनों पाली में पर्याप्त पानी मिले, इस लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है। नई टंकियों के निर्माण साथ ही नया जलापूर्ति नेटवर्क विकसित किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो