scriptनए समय पर दौड़ेंगीं दयोदय समेत यह ट्रेने, जानें नया टाइम टेबल | These trains, including Dayoday, will run at a new time, new time | Patrika News
जबलपुर

नए समय पर दौड़ेंगीं दयोदय समेत यह ट्रेने, जानें नया टाइम टेबल

दयोदय एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेने शामिल

जबलपुरMar 05, 2020 / 07:43 pm

virendra rajak

Temporary coaches in trains

ट्रेनों में लगाए अस्थायी कोच,ट्रेनों में लगाए अस्थायी कोच,ट्रेनों में लगाए अस्थायी कोच

जबलपुर, मुख्य रेलवे स्टेशन और मदन महल रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली तीन ट्रेनों की स्पीड रेलवे प्रशासन ने बढ़ा दी है। इसके तहत दो ट्रेने शुक्रवार से और एक 12 मार्च से अपनी नई गति के अनुसार ट्रैक पर दौड़ेगी। ट्रेनों की स्पीड बढऩे के साथ ही रेलवे प्रशासन ने उक्त ट्रेनों की समय सारणी में थी आंशिक परिवर्तन किया है।
जानकारी के अनुसार मदन महल स्टेशन से शुरू होने वाली गाड़ी संख्या 15206 मदन महल लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस रात 8.10 बजे मदन महल से रवाना होती थी, लेकिन अब यह ट्रेन 08.30 बजे रवाना होगी। नई समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन 9.20 बजे सिहोरा, 10 बजे कटनी, 10.30 बजे झुकेही, 11.03 बजे मैहर, 11.18 बजे उचेहरा, 11.40 बजे सतना, रात 12.10 बजे जैतवारा और रात 12.22 बजे मझगवां पहुंचेगी। ओहन से लखनऊ के बीच समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा।
मुख्य रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर अजमेर दयोदय एक्स्प्रेस रात 8.30 बजे रवाना होती थी, लेकिन अब यह शुक्रवार से ट्रेन रात नौ बजे रवाना होगी। रात 9.30 बजे सिहोरा, 10.20 बजे कटनी मुडवारा, 11.40 बजे दमोह, 12.40 बजे सागर, 01.43 बजे बीना मालखेड़ी, 2.43 बजे मुंगावली, 3.20 बजे अशोक नगर, 4.10 बजे गुना और 4.45 बजे रूठियाई पहुंचेगी। छबड़ा से अजमेर के बीच यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार दौड़ेगी।
वहीं 20827 जबलपुर संतरागाची हमसफर एक्सप्रेस 12 मार्च से रात 8.55 बजे की जगह 09.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11.25 बजे कटनी साऊथ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। शहडोल से संतरागाची के बीच यह पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार दौड़ेगी।

Home / Jabalpur / नए समय पर दौड़ेंगीं दयोदय समेत यह ट्रेने, जानें नया टाइम टेबल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो