scriptचोरों ने दिया इस शहर की पुलिस को चुनौती, तोड़ दिए ताले | thievs chalange to police in this city | Patrika News

चोरों ने दिया इस शहर की पुलिस को चुनौती, तोड़ दिए ताले

locationजबलपुरPublished: Oct 13, 2019 01:45:54 am

Submitted by:

shivmangal singh

संजीवनी नगर और गढ़ा थाना क्षेत्र में वारदात, दो डॉक्टरों के घर को बनाया निशाना, 3 घरों के ताले टूटे, सीसीटीवी में कैद चोर

chori

ऑटो से घर लौट रही फौजी की पत्नी के पर्स से सोने की चेन और रुपए चुराए

जबलपुर. चोरों ने गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनिक सोसायटी और शक्ति नगर में दिनदहाड़े दो घरों के ताले तोड़े। इससे पहले शुक्रवार रात संजीवनी नगर के जसूजा सिटी में एक डॉक्टर के घर पर धावा बोला।
डॉक्टर के घर चोरी
पुलिस के अनुसार मेडिकल मेें पदस्थ डॉक्टर कपिल सोनी जसूजा सिटी में रहते हैं। वे 10 अक्टूबर को परिवार सहित पैतृक गांव पन्ना गए थे। उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिन्हें मोबाइल से कनेक्ट किया है। शुक्रवार रात 11 बजे मोबाइल पर घर में मूवमेंट का अलर्ट मैसेज आया। उन्होंने देखा कि घर के सामने का दरवाजा खुला है। उन्होंने साथी डॉक्टर मुकेश राय, अवधेश कुशवाहा और शैलेश कुमार को सूचना दी। वे घर पहुंचे तो घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। डॉ. सोनी शनिवार सुबह जबलपुर पहुुंचे। उन्होंने बताया कि अलमारी से सोने की बाली, अंगूठी, हीरा लगे लॉकेट वाली चेन, चांदी की तीन चूडिय़ां, पांच जोड़ी बिछिया, कैमरा, स्पीकर, ब्लूटूथ, हेयर ड्रायर, लेडीज घड़ी, दो लेडीज जैकेट, एक जेंट्स जैकेट, पांच पैन ड्राइव, दो शर्ट गायब थी। चोरों ने शक्तिनगर मानस मंदिर के पास रहने वाले अंकित श्रीवास्तव के घर को भी निशाना बनाया। अंकित शुक्रवार दोपहर 12 बजे परिवार के साथ ग्वारीघाट गए थे। दोपहर तीन बजे लौटे तो ताला टूटा मिला। चोर अलमारी तोड़कर पांच हजार रुपए और एक लाख के जेवर चुरा ले गए।
सैनिक सोसायटी में दिन-दहाड़े चोरी
सैनिक सोसायटी केबीएम चौक निवासी डॉ. सुधीर जैन पैथोलॉजिस्ट हैं। पत्नी वैशाली जैन शासकीय चिकित्सक हैं। दोनों सुबह काम पर गए थे। बच्चे स्कूल गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर सोने का हार, दो चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी सहित चार लाख रुपए के जेवर और 43 हजार रुपए चुरा ले गए। दोपहर दो बजे बेटा स्कूल से लौटा तो चोरी की जानकारी हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो