scriptविदेशियों को पछाड़ती हैं इस शहर की बेटियां, एक और बेटी का भारतीय टीम में हुआ चयन | this city gives one more international player | Patrika News

विदेशियों को पछाड़ती हैं इस शहर की बेटियां, एक और बेटी का भारतीय टीम में हुआ चयन

locationजबलपुरPublished: May 16, 2019 11:38:10 am

Submitted by:

virendra rajak

एक और को मिला मौका,

भारतीय टीम में हुआ चयन

भारतीय टीम में हुआ चयन

ओशीन भारतीय बास्केटबॉल टीम में शामिल, खेलने जाएंगीं फ्लोरिडा
यहां की बेटियां विदेशों में परमच लहरा रही हैं। एेसे खेल, जो काफी कठिन माने जाते हैं, उनमें विदेशी टीमों के खिलाडि़यों को पछ़ाडकर पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रही है। एयरगन में श्रेया और आर्चरी में मुस्कान ने कई अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया, और अब एक और खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गई। यह खिलाड़ी भी जबलपुर की ही है।
जबलपुर, संस्कारधानी की खिलाड़ी ओशीन सिंह अमेरिका के फ्लोरिडा में भारत की बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे फ्लोरिडा में आयोजित दूसरी जूनियर एनबीए ग्लोबल प्रतिस्पर्धा में भारतीय टीम की तरफ से खेलेंगंी। यह प्रतियोगिता छह से 11 अगस्त के बीच आयोजित होगी। इसमें दुनियाभर के 13 एवं 14 वर्ष के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।
ओशीन के प्रशिक्षक विश्वामित्र अवॉर्डी व साई प्रशासक जबलपुर एवं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच कुलदीप सिंह बाबर ने बताया कि नोएडा में जूनियर एनबीए इंटर जोनल प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई थी। इसमें शिवम सिंह व भुवनेश्वरी की बेटी ओशीन ने पश्चिम क्षेत्र की टीम का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की समाप्ति पर बालक एवं बालिका खिलाडियों को भारतीय टीम में चुना गया। जूनियर एनबीए के लिए चयनित खिलाडिय़ों में मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ी चुने गए। लेकिन, अंत में भारतीय टीम में संस्कारधानी की ओशीन सिंह सिंह का चयन भी किया गया। ओशीन सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सदर की छात्रा हैं। वे भारतीय खेल प्राधिकरण जबलपुर के डे बोर्डिंग स्कीम की खिलाड़ी हैं।
खिलाड़ी- मुस्कान किरार
खेल-आर्चरी
प्रतियोगिता- एशियन गेम्स, आर्चरी
परिणाम- चैम्पियन
खिलाड़ी- श्रेया अग्रवाल
खेल- एयरगन शूटिंग
प्रतियोगिता- एशियन गेम्स, एयरगन शूटिंग
परिणाम- चैम्पियन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो