scriptइस महिला ने फेक आइडी बना, मां-बेटी का जीना कर दिया दुश्वार | This lady made a fake id, she made the mother-daughter live miserable | Patrika News

इस महिला ने फेक आइडी बना, मां-बेटी का जीना कर दिया दुश्वार

locationजबलपुरPublished: May 15, 2019 10:23:34 pm

Submitted by:

santosh singh

गिरफ्तार महिला ने बताया, मां-बेटी से विवाद के चलते वह उन्हें बदनाम करना चाहती थी। इसके लिए उसने फेसबुक पर उनकी फेक आइडी बनाकर उनके मोबाइल नम्बर पोस्ट कर दिए। लोगों के फोन आने पर पीडि़त मां-बेटी ने स्टेट साइबर सेल में शिकायत की, घमापुर स्थित आइसक्रीम पार्लर संचालक को ब्लैकमेल करने के मामले में भी है आरोपी

मां-बेटी का फेक आइडी बनाने वाली महिला

मां-बेटी का फेक आइडी बनाने वाली महिला

जबलपुर. सोशल साइट फेसबुक पर मां-बेटी की फर्जी आइडी बनाकर उनके मोबाइल नम्बर पोस्ट करने वाली महिला को स्टेट साइबर पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उसे विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी महिला के खिलाफ शहर के अन्य थानों में भी ब्लैकमेलिंग के कई मामले दर्ज हैं।

पीडि़त महिला के पति से आरोपी महिला की दोस्ती थी
स्टेट साइबर पुलिस अधीक्षक अंकित शुक्ला ने बताया, कांचघर निवासी पीडि़त महिला के पति से आरोपी महिला की दोस्ती थी। शादी किए बिना ही दोनों साथ-साथ रहने लगे। वर्तमान में वे अधारताल थाना क्षेत्र में रहते हैं। आरोपी महिला की बातों में आकर उसके पति ने पीडि़त महिला को छोड़ दिया। वह बेटी के साथ अलग रह रही है।

बदनाम करना चाहती थी

गिरफ्तार महिला ने बताया, मां-बेटी से विवाद के चलते वह उन्हें बदनाम करना चाहती थी। इसके लिए उसने फेसबुक पर उनकी फेक आइडी बनाकर उनके मोबाइल नम्बर पोस्ट कर दिए। लोगों के फोन आने पर पीडि़त मां-बेटी ने स्टेट साइबर सेल में शिकायत की। टीम ने आइटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर फेक आइडी बंद कराई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तार
निरीक्षक विपिन ताम्रकार ने बताया, गिरफ्तार की गई महिला और उसके पति को ब्लैकमेलिंग के मामले में घमापुर पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों के खिलाफ 17 जनवरी को घमापुर थाने में आइसीक्रम पार्लर संचालक को ब्लैकमेल कर 1.25 लाख रुपए के चेक वसूलने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस हाइप्रोफाइल मामले में शामिल सिविल लाइंस थाने के एक आरक्षक को तत्कालीन एसपी ने निलम्बित किया था। महिला के माध्यम से कथित पति लोगों को मोहरा बनाकर फंसाता था। फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। उनके जाल में रेल कर्मी, सेना के जवान और कई लोग फंस चुके हैं।

युवक का फेक आइडी बनाने वाला नीरज सिंह
IMAGE CREDIT: patrika

उधर, रंजिश में युवक की फेक आइडी बनाने वाला गिरफ्तार
पारिवारिक रंजिश पर युवक की फर्जी आइडी बनाकर उस पर अश्लील पोस्ट करने वाले एक अन्य युवक को स्टेट साइबर सेल ने गिरफ्तार किया। पाटन निवासी युवक ने शिकायत में कहा, किसी ने उसकी फोटो का उपयोग कर फेसबुक पर उसकी फर्जी आइडी बनाया है। आरोपी फर्जी आइडी से उसके दोस्तों, रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेजता है। जांच के बाद सेल ने पाटन थानां क्षेत्र के ग्वारी निवासी नीरज सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नीरज ने बताया, पीडि़त युवक पूर्व में उसके घर पर काम करता था। बाद में वह काम छोड़ गया। जिसकी वजह से उसे सबक सिखाना चाहता था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो