script

इस धरा ने देश को दिए हैं कई नामी कलाकार

locationजबलपुरPublished: Jun 21, 2019 02:23:12 am

Submitted by:

mukesh gour

विश्व संगीत दिवस आज : संगीत के क्षेत्र में नाम कमा रहे जबलपुर के युवा कलाकार

This land giwves many well-known artists to country

This land giwves many well-known artists to country

जबलपुर . शहर की आबोहवा में सुरों का रस मिला हुआ है। सुरीले संगीत से जुड़े तार यहां बीते काल से साथ वर्तमान तक से जुड़े हुए हैं। फिर चाहे वह आदेश श्रीवास्तव हो या फिर पीएल संतोषी। पुरानी पीढिय़ों की इस संगीत कला में माहिर होने के कारण ही वर्तमान पीढ़ी प्रेरित हो रही है। इसके चलते जहां अब शहर की कई प्रतिभाएं गायन और वादन के क्षेत्र में नाम कमा रहीं हैं, वहीं दुनिया को संस्कारधानी के सुरीेले मिजाज से भी अवगत करवा रही हैं। इस विश्व संगीत दिवस पर आइए जानते हैं शहर के ऐसे ही संगीतमय मिजाज को।

संगीत के क्षेत्र की साबित हुए नींव
शहर ने संगीत के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिर चाहे वह 50 के दशक के कम्पोजर और डायरेक्टर पीएल संतोषी हो या फिर आदेश श्रीवास्तव। यह दोनों की सुरीले संगीत की नींव साबित हुए हैं, जिन्होंने न सिर्फ लोगों के लिए बेहतरीन संगीत को तराशा, वहीं अब तक चलने वाले सुपरहिट गाने दिए। इतना ही नहीं बात की जाए यदि क्लासिकल गायन की तो शहर से दादा देशपाण्डे, आनंद जोशी, सुंदरलाल सोनी, माया नावेलेकर ने संगीत के क्षेत्र में कई ऊंचाइयों को छूकर लोगों के लिए मिसाल बने हैं।
शहर से चमके संगीत के सितारे
संचारी बोस,
प्रजाक्ता शुक्रे
संदीप सक्सेना
आभाष जोशी


संगीत से जुड़े कई कार्यक्रम
शहर में अब संगीत से जुड़े हुए कई कार्यक्रम होते हैं। इसमें जहां हर वीकेंड पर लोगों के लिए अलग-अलग संस्थाओं द्वारा संगीतमयी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, वहीं रियालटी शोज के लिए अब शहर में ऑडिशन का दायरा भी बढ़ चुका है। इसके साथ ही शहर में लोकल स्तर पर ही कई तरह के संगीत से जुड़े हुए आयोजन करवाए जाते हैं, जहां शहर की प्रतिभाओं को खुद का हुनर दिखाने का मौका भी मिलता है।
इशिता ने बढ़ाया शहर का मान
हाल ही में सारेगामापा शो की विनर रह चुकीं इशिता संस्कारधानी का गौरव हैं। मां और पिता को संगीत के क्षेत्र से जुड़ा देखकर वे बचपन से ही संगीत को समर्पित रही हैं। इशिता की मेहनत और लगन का ही फल रहा है कि यंग एज में ही उन्होंने संगीत से जुड़ी कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

सिंगापुर में शूट हो रहा म्यूजिक वीडियो
शहर के सिंगर और कम्पोजर प्रदीप पाण्डे बताते हैं संगीत के प्रति उनका लगाव हमेशा से रहा है। यही वजह है कि उन्हें केके जैसे सिंगर का हमेशा गाइडेंस मिला है। प्रदीप बताते हैं स्कूल और कॉलेज से शुरू सिंगिंग की शुरुआत अब सिंगापुर में म्यूजिक वीडियोज शूट करने तक आई है।

इंटरनेशनल लेवल पर दिया परफॉर्मेंस
तबला वादन में मनु कौशल ने हाल ही में अंतराराष्ट्रीय स्तर पर रस बनारस प्रतियोगिता में फस्र्ट रैंक हासिल की है। इसके साथ सुर गंगा के यूपी टूरिज्म से जुड़े प्रोग्राम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसके साथ ही चेन्नई में आयोजित हुए इंटर रेलवे प्रोग्राम में प्रस्तुति देकर भी हुनर दिखा चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो