scriptसिकल सेल एनिमिया को खत्म करने यह विवि उतरा मैदान में | This university landed in the field to eliminate sickle cell anemia | Patrika News
जबलपुर

सिकल सेल एनिमिया को खत्म करने यह विवि उतरा मैदान में

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए जागरूकता है बड़ा बचाव, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा आदिवासी अंचलों के गोदग्रामों में सिकल सेल एनीमिया विशेष शिविरि आयोजित

जबलपुरApr 22, 2022 / 10:53 pm

Mayank Kumar Sahu

photo_2022-04-22_22-47-05_1.jpg

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में सिकल सेल एनीमिया की बीमारी को खत्म करने के लिए रानी दुर्गावती विश्वविद्यलय गांव में उतरा है। गोद लिए गांवों में विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर ग्रामीणों के ब्लड सेम्पल की जांच करने के साथ ही उन्हें जागरूक करने में जुटी है। कई लोग इस बीमारी से ग्रस्त भी मिले हैं जिन्हें उपचार करने में विवि जुटा है। इसी सिलसिले में एक वृहद कैम्प विवि प्रशासन की उपिस्थति में गोद लिये गांव डोभी जिला मंडला में कुलपति प्रो.कपिलदेव मिश्र की उपिस्थति में आयोजित किया गया। जिसमे 106 लोगों की ब्लड स्क्रीनिंग टेस्ट के साथ 154 लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। विशेष स्वास्थ्य शिविरि में स्वास्थ्य दल द्वारा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, इसीजी आदि जांचे भी की गईं।

बीमारी को जानना जरूरी

कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र ने ग्रामीणों से सीधे बात की तो वहीं जागरूक किया। प्रो. मिश्र ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया को लेकर यह जानना जरूरी है कि यह साइलेंट और जेनेटिक बीमारी है। इस बीमारी में सबसे ज्यादा जरूरी है कि विवाह से पूर्व स्क्रीनिंग कर लें। इससे बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। सिकल सेल रोग या सिकल सेल एनीमिया लाल रक्त कोशिकाओं की एक प्रमुख वंशानुगत असामान्यता है, जागरूकता से इसका बचाव शतप्रतिशत संभव है। जागरूकता के साथ इससे बचा जा सकता है।
घर-घर जाकर बांटे जागरूकता पम्पलेट

विवि के चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सिकल सेल मिशन में जनजातीय लोगों का सर्वे कर उनमें फैली भ्रांतियां, रोग के बारे में उनकी सोच, पारंपरिक विश्वास और अविश्वास की पहचान की गयी, इसके आधार पर निरंतर जनजागरूकता भी की जा रही है। कुलपति एवं क्षेत्रीय विधायक डाॅ. अशोक मर्सकोले ने गांव का भ्रमण कर घर-घर जाकर जागरूकता पम्प्लेट बांटे। शिविर में विवि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. विवेक मिश्रा, रोहित कौशल, सत्य नारायण खंडेलवाल आदि उपिस्थत थे।

Home / Jabalpur / सिकल सेल एनिमिया को खत्म करने यह विवि उतरा मैदान में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो