script#flight search दीपावली के पहले यह हुए फ्लाइट्स के फेयर… | This was the fair of flights before Diwali | Patrika News

#flight search दीपावली के पहले यह हुए फ्लाइट्स के फेयर…

locationजबलपुरPublished: Oct 09, 2019 06:47:25 pm

Submitted by:

virendra rajak

हवाई यात्रा होगी महंगी, अभी से बुकिंग के चलते बढ़ गया फेयर

Flight service

विमान सेवा

जबलपुर, दीपावली पर संस्कारधानी से हैदराबाद और दिल्ली के लिए उड़ान भरना महंगा साबित होगा। क्योंकि इन दोनों रूटस पर अभी से एयर फेयर बढ़ गया है। इन दोनों शहरों से जबलपुर आना और यहां से इन दोनों शहर जाना महंगा हो गया है। हैदराबाद आने जाने का फेयर तो आसमान छू रहा है। वहीं दूसरी ओर कोलकाता का फेयर अब भी सामान्य है। 27 व 28 अक्टूबर को स्पाइस द्वारा दिल्ली के लिए केवल एक उड़ान है, इसके चलते फेयर बढ़़ रहा है, वहीं हैदाराबाद जबलपुर हैदराबाद में इन दो दिन ट्रैफिक अधिक होने की वजह से फेयर में उछाल आया है।
जबलपुर दिल्ली जबलपुर
तारीख-कंपनी-फेयर दिल्ली तक-जबलपुर तक
26-स्पाइस-3278, 2989-10926, 10926
26-एयर इंडिया-2988-9508
27-स्पाइस-2999-6220
27-एयर इंडिया-2998-6253
28-स्पाइस- 8951-3628
28- एयर इंडिया- 7556-5203
कोलकाता का सामान्य
जबलपुर से कोलकाता की यात्रा करना हो या कोलकाता से जबलपुर की। 26 अक्टूबर समेत दीपावली और उसके दूसरे दिन यहां का फेयर अब तक सामान्य है। केवल दीपावली के दूसरे दिन इंडिगो की फ्लाइट में बुकिंग अधिक होने के कारण फेयर बढ़ा है।
जबलपुर कोलकाता जबलपुर
तारीख-कंपनी-फेयर कोलकाता तक-जबलपुर तक
26-स्पाइस-3626-3557
26-इंडिगो-5106-6436
27-स्पाइस-3216-2863
27-इंडिगो-3636-3138
28-स्पाइस-4582-2863
28-इंडिगो-9923-3138
दीपावली पर स्पाइस नहीं अहमदाबाद
रोजाना अहमदाबाद से जबलपुर और जबलपुर से अहमदाबाद की उड़ान भरने वाली स्पाइस की उड़ान दीपावली के दिन न तो अहमदाबाद जाएगी और न ही वहां से जबलपुर आएगी। ऐसे में दीपावली के रोज अहमदाबाद आने और वहां जाने वाले फ्लायर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जबलपुर अहमदाबाद जबलपुर
तारीख-कंपनी-फेयर अहमदाबाद तक-जबलपुर तक
26-स्पाइस-3399-12368
27-स्पाइस-कैंसिल-कैंसिल
28-स्पाइस-3999-5070
दीपावली और दूसरे दिन सिर्फ दो फ्लाइट
सामान्य दिनों में स्पाइस द्वारा जबलपुर दिल्ली जबलपुर के लिए दो तथा इंडिगो द्वारा एक उड़ान संचालित की जाती है। लेकिन दीपावली व उसके दूसरे दिन स्पाइस द्वारा केवल एक ही उड़ान इस रूट पर संचालित की जाएगी। जिस कारण इस रूट के फेयर में और इजाफा होने की संभावना है।
जबलपुर हैदराबाद जबलपुर
तारीख-कंपनी-फेयर हैदराबाद तक-जबलपुर तक
26-स्पाइस-2998-15309
26-इंडिगो-2998-11503
27-स्पाइस-2998-8905
27-इंडिगो-2998-4619
28-स्पाइस-14809-3498
28-इंडिगो-11044-3768
जबलपुर मुंबई जबलपुर
तारीख-कंपनी-फेयर मुंबई तक-जबलपुर तक
26-स्पाइस-4699-17282
27-स्पाइस-5115-10510
28-स्पाइस-7119-8410
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो