scriptएक साथ उठी नानी-नातिन की अर्थी | Three killed, seven injured in road accident | Patrika News

एक साथ उठी नानी-नातिन की अर्थी

locationजबलपुरPublished: May 11, 2019 12:08:11 am

Submitted by:

santosh singh

दमोह के जबेरा से बथर्ड पार्टी मनाकर लौटते समय हादसे के हुए शिकार हुआ जैन परिवार

बथर्ड से लौटते हुआ हादसा

बथर्ड से लौटते हुआ हादसा

जबलपुर. दमोह के जबेरा में नाती का पहला बथर्ड बनाने गयी नानी जयश्री जैन की जिंदगी का आखिरी लम्हा साबित हुआ। बेटी ने रोका भी था, लेकिन वह नहीं रुकीं। घर से निकले हुए मुश्किल से घंटे भर हुए होंगे, जब हादसे की खबर पहुंची। जबलपुर के गंगानगर में रह रहे परिवार के लोगों को रात डेढ़ बजे इसकी खबर लगी। घर में रोना-पिटना मच गया। शुक्रवार को एक साथ जयश्री और उनकी आठ वर्षीय नातिन की अर्थी उठी तो वहां मौजूद हर शख्त की आंखें छलक आयीं। हादसे में घायल तीन लोगों की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
नाती के पहले बथर्ड से लौटते हुआ हादसा
गंगानगर निवासी जयश्री जैन (55) गुरुवार को नाती के पहले बर्थडे में शामिल होने गयी थीं। शाम सात बजे से नौ बजे तक कार्यक्रम चला। इसके बाद सभी ने एक साथ खाना खाया और फिर जबलपुर के लिए रवाना हुए थे। परिवार के अर्पित जैन ने बताया कि 12 बजे के लगभग फोन आया था। तब वे निकल रहे थे। डेढ़ बजे फिर मोबाइल की घंटी बजी और हादसे की खबर मिली तो चीख निकल गयी। परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर रवाना हुआ। वहां घटनास्थल पर वाहन में खून बिखरा था। सभी घायलों को जबलपुर के निजी अस्पताल लाया गया। जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
नातिन थी करीब, एक साथ हुई मौत
जयश्री जैन धार्मिक प्रवृत्ति की थी और उनकी नातिन अरुणा भी उनके ही नक्शेकदम पर गयी थी। यही कारण था कि नानी व नातिन में गहरा प्यार था। दोनों की एक साथ मौत का सदमा परिवार के लोग भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। मोहल्ले में जिसे भी हादसे की खबर मिली वह अवाक रह गया।
घायलों को नहीं पता मौत की खबर
निजी अस्पताल में इलाजरत दीपाली (30), दिशा जैन (35), राशि जैन (28), आकाश जैन, बच्चे आकर्ष जैन, आन्या, आरना को हादसे में जयश्री व अरुणा की मौत की अब तक खबर नहीं है। रिश्तेदार अस्पताल में उनके साथ हैं।
ये थी घटना-
दमोह से जैन परिवार को लेकर लौट रहा वाहन एमपी 20 सीडी 8568 जबेरा के सिंग्रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गिरि दर्शन रेस्ट हाउस के सामने ट्रैक्टर एमपी 34 ए 4197 से टकरा गयी। हादसा इतना भीषण था कि जीप का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें जयश्री, उनकी नातिन अरुणा और चालक अभाना जबेरा निवासी बल्लू जैन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य घायल हो गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो