scriptखतरनाक हो गए हैं हाइवे के तीन ओवरब्रिज | Three overbridges of the highway have become dangerous | Patrika News

खतरनाक हो गए हैं हाइवे के तीन ओवरब्रिज

locationजबलपुरPublished: Nov 08, 2021 10:30:45 pm

Submitted by:

manoj Verma

नागपुर-रीवा हाइवे के भेड़ाघाट, पाटन और कटंगी पर दिखावे की लाइट

Three overbridges of the highway have become dangerous

रीवा-नागपुर बायपास के भेड़ाघाट, पाटन और कटंगी ओवरब्रिज पर की गई रोशनी की व्यवस्था चरमरा गई है।

जबलपुर. रीवा-नागपुर बायपास के भेड़ाघाट, पाटन और कटंगी ओवरब्रिज पर की गई रोशनी की व्यवस्था चरमरा गई है। ब्रिज के नीचे लाइटें जरूर लगाई गई हैं लेकिन वे जलती नहीं है, जिससे इन चौराहे पर सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं के अभाव से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रीवा-नागपुर बायपास महाराजपुर के बाद सीधे तिलवाराघाट से होते हुए शहर के पार हो जाता है। इस बीच में खजरीखिरिया, कटंगी, पाटन, भेड़ाघाट बायपास चौराहे हैं। इनमें से कटंगी, पाटन और भेड़ाघाट में इस रास्ते को फ्लाईओवर से निकाला गया है। अन्य खजरीखिरिया और सगड़ा सडक़ के समानांतर हैं। ब्रिज के उपर और नीचे प्रकाश व्यवस्था की गई है ताकि रात के समय सुचारू रूप से यातायात चल सके।
सर्विस रोड करनी पड़ती है पार

ओवरब्रिज से अन्य राजमार्ग पर जाने के लिए सर्विस रोड पार करनी पड़ती है। इसमें हाइवे पर चलने वाला चालक राजमार्ग बदलने के लिए सर्विस रोड से होता हुआ ब्रिज के नीचे से भोपाल की ओर जाता है। इसी तरह भोपाल की ओर से आने वाला वाहन चालक भी ब्रिज पार करने के बाद सर्विस रोड से होता हुआ सीधे हाइवे पर आता है। इस दौरान ब्रिज के नीचे अंधेरा होने की वजह से यहां दुर्घटना की आशंका रहती है। इसके अलावा यहां कई चालक मार्ग को लेकर भ्रमित हो जाते हैं।
संकेतक का अभाव

सर्विस रोड पर चौराहे के समीप रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, जो रात के समय वाहन चालक को अलर्ट करते हैं लेकिन इनमें से अधिकांश खराब हो चुके हैं। संकेतक के अभाव से चौराहे के पहले वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं। इन चौराहे पर रोशनी नहीं होने से वाहन चालक मात्र एक स्ट्रीट लाइट में चौराहे के नीचे से वाहन पार करता है।
-शहर से जुड़ी सडक़ पर व्यवस्थाएं जुटाने और ब्रिज के नीचे रखरखाव का कार्य नगर निगम का है। इस बारे में जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
सोमेश बांझल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, रीवा-नागपुर हाइवे

ब्रिज के नीचे प्रकाश व्यवस्था की गई है यदि वे नहीं जल रही है तो उसे दिखवाया जाएगा। तकनीकी कारण भी हो सकते हैं।
नवीन लिनोरे, प्रभारी, प्रकाश विभाग, नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो