scriptयात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, 31 घायल | Three passengers killed, 31 injured in bus accident | Patrika News
जबलपुर

यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, 31 घायल

इलाहाबाद से नागपुर जा रही थी बस, करौंदा बाइपास के पास की घटना

जबलपुरFeb 17, 2019 / 12:27 pm

santosh singh

accident

horrific bus accident in jabalpur

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत करौंदा बाइपास के पास रविवार तडक़े 4.30 बजे इलाहाबाद से नागपुर जा रहे पूजा ट्रेवल्स की बस यूपी 70 एटी 5618 पलट गयी। हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 31 लोग घायल हो गए। घायलों में 20 को विक्टोरिया और 6 को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। वहीं पांच प्राथमिक उपचार के बाद चले गए।
पुलिस के अनुसार मरने वाले दो यात्री नागपुर के और एक चित्रकूट का रहने वाला है। उनके घर वालों को हादसे की खबर दे दी गई है। मृतकों में राजीव गांधी नगर निवासी मूरत लाल 24 पिता राम चंद मुंडारे, नागिनी यशोदा नगर निवासी राहुल पिता 22 पिता सुरेश हुशगंडे और रामू पुरवा मऊ चित्रकूट निवासी रामू पाल 22 पिता मनमोदन पाल हैं। हादसा इतन विभत्स था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद चारों तरफ सिर्फ चीख पुकार
हादसे के बाद चारों तरफ सिर्फ चीख पुकार मची रही। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अधिकतर लोग कुंभ से लौट रहे थे। इसके चलते उनके साथ काफी सामान भी था। बस के ओवरलोड होना भी हादसे की एक वजह बतायी जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही सबसे पहले डायल-100 पहुंची। इसके बाद घायलों को एक-एक कर विक्टोरिया और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मेडिकल ले जाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो