scriptaaj ka rashifal आज का राशिफल और पंचांग दे रहा ये संकेत, इन राशि वालों को होगा लाभ | today horocope hindi with Beating Retreat Indian Navy news | Patrika News

aaj ka rashifal आज का राशिफल और पंचांग दे रहा ये संकेत, इन राशि वालों को होगा लाभ

locationजबलपुरPublished: Dec 04, 2017 10:09:46 am

Submitted by:

Lalit kostha

आईये जानते हैं आज का राशिफल और पंचांग व मुहूर्त-

today horocope hindi with ‪‪Beating Retreat‬, ‪Indian Navy‬, news in patrika ‪Gateway of India‬, ‪Mumbai‬, ‪Navy Day‬‬

today horocope hindi with ‪‪Beating Retreat‬, ‪Indian Navy‬, news in patrika ‪Gateway of India‬, ‪Mumbai‬, ‪Navy Day‬‬

जबलपुर। सोमवार यानि देवाधिदेव महादेव की कृपा पाने का श्रेष्ठ दिन। ज्योतिषाचार्य संदीपकृष्ण शास्त्री के अनुसार भगवान शिव को बेल पत्र, जल अर्पित करने से पूरा सप्ताह शुभ समाचारों में व्यतीत होगा। साथ भगवान शिव का बीज मंत्र जाप कर बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती है। आईये जानते हैं आज का राशिफल और पंचांग व मुहूर्त-

तिथि प्रतिपदा – 17:31:32 तक
नक्षत्र मृगशीर्षा – 27:20:55 तक
करण बालव – 07:25:19 तक, कौलव – 17:31:32 तक
पक्ष कृष्ण
योग साघ्य – 24:07:52 तक
वार सोमवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:58:16
सूर्यास्त 17:23:58
चन्द्र राशि वृषभ – 16:51:06 तक
चन्द्रोदय 18:22:00
चन्द्रास्त 07:18:59
ऋतु हेमंत
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1939 हेम्लम्बी
विक्रम सम्वत 2074
काली सम्वत 5119
दिन काल 10:25:41
मास अमांत मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत पौष

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 12:31:58 से 13:13:41 तक, 14:37:07 से 15:18:49 तक
कुलिक 14:37:07 से 15:18:49 तक
कंटक 09:03:25 से 09:45:07 तक
राहु काल 08:16:29 से 09:34:42 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:26:50 से 11:08:33 तक
यमघण्ट 11:50:16 से 12:31:58 तक
यमगण्ड 10:52:54 से 12:11:07 तक
गुलिक काल 13:29:20 से 14:47:32 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजित 11:50:16 से 12:31:58 तक

दिशा शूल
दिशा शूल पूर्व

चन्द्रबल और ताराबल
ताराबल भरणी, रोहिणी, मृगशीर्षा, आद्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा, रेवती
चन्द्रबल
वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज आप शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। स्वभाव में उग्रता और आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखिएगा।
Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो
दफ्तर में ज्यादा वक्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक्कत खड़ी कर सकता है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।
Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। मन की द्विधाएँ आप में निर्णयशक्ति का अभाव पैदा करेंगी। परिणाम स्वरूप उलझन का अनुभव होगा। तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी।
Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है।
Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आपके दोस्तों और परिवारजनों के साथ रिश्ते में सुधर आएगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखिएगा। कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी।
Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें के लिए अधीर होंगे। पुरानी बातों को याद कर अपना आज बर्बाद ना करें।
Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
ऋणभार में वृद्धि होगी। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। प्रवास की अधिकता होगी। आपके लिए कल्पनात्मक सा समय है। इसीलिए रोमांस का आनंद लें, रोमांस में कल्पना लाना आपके लिए अच्छा होगा।
Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें।
Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
प्रियजनों से मिलाप होगा। इस बीच अपनी सेहत पर ध्यान दें। घर में या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगडा या विवाद टाल सकेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा।
Aquarius (कुंभ) : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। आज आप के आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। कार्यों की प्रशंसा होगी। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए साधारण रह सकता है।
Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। रिश्तेदारों का का आगमन शुभ समाचार देगा। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में शांति एवं खुशहाली बनी रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो