scriptToday Horoscope: मंगलवार 6 जुलाई 2021 का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आज गृह गोचर | Today Horoscope, Daily Horoscope for Tuesday 07th July 2021 | Patrika News

Today Horoscope: मंगलवार 6 जुलाई 2021 का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आज गृह गोचर

locationजबलपुरPublished: Jul 06, 2021 09:46:19 am

Submitted by:

Lalit kostha

मंगलवार 6 जुलाई 2021 का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आज गृह गोचर
 

horoscope.png

Today Horoscope

मेष – भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं।
वृषभ- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे।
मिथुन- स्वास्थ में सुधार होगा। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे।
कर्क- संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
सिंह- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे।
कन्या- मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी।
तुला- किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने के हरसंभव प्रयास करेगे।

Tuesday 07th July 2021

वृश्चिक- जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें।
धनु– समय के साथ स्वयं को भी बदलें। व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे।
मकर- अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा।
कुम्भ- व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे।
मीन- अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो