आज का दिन अच्छा नहीं इनके लिए, संभलकर कार्य करें: राशिफल
आज का दिन अच्छा नहीं इनके लिए, संभलकर कार्य करें: राशिफल

जबलपुर। आज गुरुवार को ग्रहों व नक्षत्रों के आधार पर कुछ राशियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातकों को संभलकर कार्य करना होगा। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला जबलपुर वालों के अनुसार भगवान विष्णु का पूजन करने से बाधाएं दूर होंगी, माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
मेष- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते है, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें।
वृषभ- धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
मिथुन- मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते है।
कर्क- पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करे, रुके कार्य बन जाएंगे।
सिंह- कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है।
कन्या- वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें।

तुला- व्यस्त जिंदगी में कुछ समय अपनों को भी दे। मन के साफ है, पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। कार्य को करने से पहले परिवार के बारे में जरूर सोचे।
वृश्चिक- वही होता है, जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है।
धनु- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हे। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।
मकर- अपने व्यवहार और आचरण बदले। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आपके साथ भी हो सकता है।
कुम्भ- परिवार के खिलाफ जा सकते हंै। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
मीन- कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पडं़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज