जबलपुर

संतों का पूजन दर्शन करें, पूरी होगी हर मनोकामना- राशिफल

मेष राशिफल ,वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल,सिंह राशिफल, कन्या राशिफल,तुला राशिफल,वृश्चिक राशिफल ,धनु राशिफल,मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

जबलपुरAug 21, 2019 / 09:43 am

Lalit kostha

today horoscope, today prediction, today zodiac

मेष- धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रहेंगे।
वृषभ- आपके आत्मविश्वास के कारण ही आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे।
मिथुन- आपकी जीवनशैली और रहन-सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी।
कर्क- मामूली विवाद को ज्यादा लंबा न खींचे। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। आजीविका के कारण यात्रा होगी।
सिंह- वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल व सफल होंगे। आप के जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। सावधानी और सतर्कता से काम करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे।
कन्या- भाग्योदय संभव है। मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करें, फिजूल बोलना बंद करें।

तुला- कार्यस्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। जरूरी कार्य करने में समय व्यतीत होगा। कोर्ट कचहरी से सम्बंधित मामलों को सुलझने में समय लग सकता है।
वृश्चिक– नए संपर्क कार्यक्षेेत्र में सफलता दिलवाएंगे। किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। रुके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़़ेगा।
धनु- कारोबार को समेटने में लगे रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। नए कार्य की शुरुआत अनुकूल होगी।
मकर- अपनी इच्छा के विपरीत कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी। जोखिम के कार्यों को न करें। नुकसान हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा।
कुम्भ- व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच- समझ कर करें। आपकी कार्यशैली को देख कर अधिकारी प्रभावित होंगे।
मीन- पारिवारिक कलह के कारण तनाव में रहेंगे। बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

Home / Jabalpur / संतों का पूजन दर्शन करें, पूरी होगी हर मनोकामना- राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.