जबलपुर

नौकरी मिलने का आज शुभ मुहूर्त, इन राशि पर है ग्रहों की नजर: पंचांग

नौकरी मिलने का आज शुभ मुहूर्त, इन राशि पर है ग्रहों की नजर: पंचांग

जबलपुरJan 16, 2020 / 10:20 am

Lalit kostha

today job placement muhurat, today panchang in hindi

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , अव्वल 20, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु , मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि – सूर्योदय से प्रात: 09.41 मि. तक नंदा सज्ञंक षष्ठी तिथि रहेगी। इसके
पश्चात् भद्रा सज्ञंक सप्तमी तिथि लगेगी। षष्ठी तिथि में कार्तिकेय की
पूजा करने से मनुष्य श्रेष्ठ मेधावी, रूपसंपन्न, दीर्घायु और कीर्ति को बढ़ाने वाला हो जाता है। सप्तमी तिथि को चित्रभानु नामवाले भगवान श्रीसूर्यनारायण का पूजन करना चाहिए, ये सबके स्वामी एवं रक्षक हैं।
योग- सूर्योदय से सायं: 06.02 मि. तक अतिगण्ड योग रहेगा पश्चात सुकर्मा योग लगेगा। अतिगण्ड योग के स्वामी चन्द्रदेव हैं जबकि सुकर्मा योग के स्वामी इन्द्रदेव माने गए हैं।
विशिष्ट योग- दोनों ही योग में शुभ कार्य किए जा सकते हैं। सुकर्मा योग में शुभ कार्य करने के अतिशीघ्र फल प्राप्त होते हंै। अतिगण्ड योग में भी समस्त कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
करण- सूर्योदय से प्रात: 09.41 मि. तक वणिज नामक करण रहेगा पश्चात विष्टि नामक करण लगेगा। इसके पश्चात बव नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से अर्धरात्रि 02.30 मि. तक क्षिप्र लघु हस्त नक्षत्र रहेगा। पश्चात् मृदु मैत्र चित्रा नक्षत्र लगेगा। मशीनरी लगाने, रोजगार, व्यवसाय, वाणिज्य, व्यावसायिक विज्ञापनों के लिए हस्त एवं चित्रा दोनों नक्षत्र अच्छे माने गए हैं। राज्याभिषेक, पद और शपथ ग्रहण, सरकारी कर्मियों की नियुक्ति, चुनाव प्रचार, राजनीतिक संगोष्ठी आदि कार्य चित्रा नक्षत्र में निर्विवाद किए जा सकते हैं।

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में मुण्डन संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – प्रात: 07.10 मि. से 08.31 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 11.13 मि. से दोप. 01.54 मि. तक क्रमश: चंचल व लाभ के चौघडिय़ा रहेंगे एवं दोप. 04.36 मि. से सायं: 05.56 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा।
व्रत/पर्व – मत्तु पोंगल (द.भा.) ।
चंद्रमा – सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा पृथ्वी तत्व की कन्या
राशि में रहेंगे।
भद्रा – प्रात: 09.41 मि. से रात्रि 08.24 मि. तक भद्रा का निवास पाताल में रहेगा।
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – दोप. 01.54.33 से 03.15.18 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (पू, ष, ण, ठ, पे )अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण
दिवस पर्यन्त तक कन्या राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 21 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक कर्मठ व न्यायप्रिय होंगे। सहृदय व्यवहार से जीविकोपार्जन करेंगे। विज्ञान विषय में रुचि रहेगी। जीवन में अच्छा धन अर्जित करेंगे। कन्या राशि में जन्मे जातक को मानवतावादी स्वभाव को नहीं छोडऩा चाहिए। मधुर भाषी बने रहना चाहिए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.