जबलपुर

गाय का पूजन दिलाएगा हर रोग दोष से मुक्ति, गोपाष्टमी पर करें पूजन: जबलपुर का पंचांग

गाय का पूजन दिलाएगा हर रोग दोष से मुक्ति, गोपाष्टमी पर करें पूजन: जबलपुर का पंचांग
 

जबलपुरNov 04, 2019 / 09:18 am

Lalit kostha

Today Panchang- जानिए पंचांग के अनुसार कौन सा मुहुर्त है शुभ

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उल अव्वल 6, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : कार्तिक, पक्ष : शुक्ल
तिथि – जया तिथि अष्टमी रात्रि 6.25 तक उपरंात रिक्ता तिथि नवमी रहेगी। पवित्र कार्तिक मास भक्ति साधना के लिए अत्यंत शुुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। कार्तिक स्नान, भगवान श्री राधामाधव की आराधना, कथा श्रवण, दान पुण्य अत्यंत सुख तथा धनधान्य तथा सौभाग्य वर्धक माना जाता है। धर्म तथा आध्यात्म के लिए विशेष शुभ मास पुण्यकारी है।
योग- प्रात: 10.9 तक शूल उपरंात गंड़ योग रहेगा। दैनिक कार्य हेतु योग गणना सामान्य रहेगी।
विशिष्ट योग- आज ग्रह गणना के आधार पर सभी प्रकार के कार्य शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे। व्यापारारंंभ हेतु शुभ है।
करण- सूर्योदय काल से विष्टि उपरंात वव तदनंंतर बालव करण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।

 

नक्षत्र- चरसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र श्रवण रात्रि 5.47 तक उपरंात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। श्रवण नक्षत्र में देवस्थापन, पुष्टता, कारीगरी, जलयंत्र निर्माण, शिल्पविद्या, पत्रलेखन तथा वानिकी से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा कल्याणकारी माने जाते हैं। वहीं धनिष्ठा नक्षत्र में मुंडन, उपनयनयन, कारीगरी हाथी घोड़े की सवारी जैसे कार्य अत्यंत मंगलकारी माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – ंनामकरण, अन्नप्रासन, सेवारंभ, आवेदन पत्र लेखन, व्यापारारंभ, पौधरोपण, नृत्यकलारंभ, प्रसूति स्नान तथा अनाज भंडारण हेतु आज का दिन शुभ तथा सुखद रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 चर, लाभ तथा अमृत एवं रात्रि 6.00 से 7.30 चर की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : कार्तिक मास में सर्वार्थसिद्धि योग के साथ गोपाष्टमी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। गो सेवा परम कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक शनि प्रधान राशि मकर राशि में संचरण करेगा।

panchang.jpg

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के तुला राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का स्वाति नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 7.30.00 बजे से 9.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर खा,खी,खे,खू अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। श्रवण नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मकर रहेगी। आज जन्मे बालक प्राय: सरल, शंात, बुद्धिमान, प्रक्रतिप्रेमी, तथा पढऩे लिखने में अत्यंत निपुण होते हंै। विज्ञान अथवा स्वतंत्र व्यवसाय के कार्य में विशेष रुचि रखने वाले होते हैं। अभियांत्रिकी, वानिकी अथवा स्वतंत्र व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति के योग
बनते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.