scriptआज का राशिफल : भगवान गणेश की करें पूजा, बन जाएंगे बिगड़े काम, चमक जाएगी किस्मत | today rashifal, Worship Lord Ganesha work will become spoiled | Patrika News

आज का राशिफल : भगवान गणेश की करें पूजा, बन जाएंगे बिगड़े काम, चमक जाएगी किस्मत

locationजबलपुरPublished: Aug 07, 2019 10:46:08 am

Submitted by:

tarunendra chauhan

इन राशि वालों की आज चांदी से तेज चमकेगी किस्मत

Daily Horoscopes

Daily Horoscopes

मेष
निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

वृषभ
घर-गृहस्थी की भाग-दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे।

मिथुन
दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

कर्क
अपने काम करने के तरीकों को बदले। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

सिंह
दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आप को लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।

कन्या
आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

तुला
क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहोल रहेगा । व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे है। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक
अपने कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

धनु
व्यस्त रहे मस्त रहे। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं।

मकर
दूसरो की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्योंं से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी ।

कुम्भ
अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।

मीन
पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो